फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरथल कॉलेज में पीजी कक्षाएं शुरू कराने व निगम से बाहर किए गांवों में विकास कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरथल कॉलेज में पीजी कक्षाएं शुरू कराने की मांग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। आंतिल चौबीसी समाज सेवा समिति का एक प्रतिनिधिमंडल वीरवार को हरियाणा भवन दिल्ली में सीएम मनोहर लाल से मिला। हवासिंह पहलवान की अध्यक्षता में प्रतिनिधिमंडल ने सीएम से राजकीय महिला महाविद्यालय मुरथल में एमए अंग्रेजी व एमकॉम की कक्षाएं शुरू करने की मांग की। इस पर सीएम मनोहर लाल ने आश्वासन दिया कि नए सत्र से दोनों विषयों की कक्षाएं शुरू कर दी जाएंगी। साथ ही लड़कियों के लिए कॉलेज में बस सुविधा, 24 घंटे बिजली की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इस पर कमेटी ने आश्वासन दिया कि कॉलेज में ज्यादा से ज्यादा लड़कियों के दाखिले कराए जाएंगे। वहीं दूसरी ओर हवासिंह आंतिल ने नगर निगम से बाहर किए गए गांवों में विकास कार्य कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि गांवों में सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है। दूषित पानी की निकासी का कोई प्रबंध नहीं है। उन गांवों में दोबारा से पंचायती राज लागू किए जाने की मांग की। इस दौरान कोच नरेंद्र, रामचंद्र योगी, गुलाब सिंह पहलवान, हरिप्रकाश असावरपुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें