फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

125.96 लाख की लागत से बनेगी छह गलियां, सीएम के मीडिया सलाहकार ने कराया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
125.96 लाख से बनेगी छह गलियां
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। सीएम के मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने कहा कि भाजपा सरकार जब बनी थी तो शहर पूरी तरह से बदहाल स्थिति में था। इसके बाद सभी क्षेत्रों व वर्गों के लिए विकास की योजनाएं तैयार कर कार्य करवाए गए। राजीव जैन 125.96 लाख रुपये की लागत से छह गलियां के निर्माण कार्यों का शुभारंभ करने के उपरांत लोगों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

सीएम के मीडिया सलाहकार जैन ने कहा कि पांच साल पहले शहर में किसी भी सड़क से निकलने का कोई रास्ता नहीं था। सभी सड़के उखाड़ कर छोड़ दी गई थीं। कोई यहां की सुध लेने वाला नहीं था। इसके बाद जैसे ही भाजपा की सरकार बनी तो शहर में विकास कार्यों की शुरूआत की गई। उन्होंने कहा कि छोटी गलियों से लेकर बड़ी सड़कों तक पर ध्यान दिया गया। उन्होंने 31.69 लाख रुपये की लागत से मालवीय नगर मे गली का निर्माण कार्य शुरू किया। इसके बाद उन्होंने 30.11 लाख रुपये की लागत से बनने वाली अशोक विहार की गली नंबर दो के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। राजीव जैन ने 20.89 लाख रुपये की लागत से बनने वाली ब्रह्मनगर की गली, 20.19 लाख रुपये की लागत से वार्ड नंबर 23 अग्रवाल वाली गली, 12.21 लाख रुपये की लागत से जवाहर नगर में सरदारों वाली गली व 10.87 लाख रुपये की लागत से इंडस्ट्रियल एरिया में गली के निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया। इस दौरान पूर्व पार्षद अतुल जैन, संजीव वलेजा, निर्मल जैन, हुक्म सिंह जोगी सहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें