फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के मामले में सजा काट रहे कैदी की बिमारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हत्या के मामले में सजा काट रहे कैदी की बीमारी से मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। जिला कारागार में हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे कैदी की बीमारी से मौत हो गई। शनिवार रात को कैदी को तबीयत ज्यादा खराब होने पर जेल अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां गंभीर हालत के चलते उसे सामान्य अस्पताल में भेज दिया गया। उपचार के दौरान रविवार की सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस ने चिकित्सकों के बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

गांव पुरखास निवासी रवींद्र (32) हत्या के एक मामले में जेल में बंद था। न्यायालय द्वारा उसे उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। वह करीब पांच साल से जिला कारागार में बंद था। बताया जा रहा है कि वह करीब दो साल से बीमार चल रहा था। उसे अस्पताल में इलाज दिया जा रहा था। शनिवार को उसने तबीयत खराब होने की जानकारी जेल कर्मचारियों को दी थी। जिसके बाद उसे जेल के अस्पताल में ले जाया गया। ज्यादा दिक्कत होने पर उसे सामान्य अस्पताल में ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान रविवार की सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। न्यायिक देखरेख में पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें