फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज को नई दिशा देने को आगे आए युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत।
दिगंबर जैन समिति हरियाणा अंचल की ओर से श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर मंडी में राष्ट्रीय जैन युवा सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन की शुरूआत मंत्री कविता जैन ने ध्वाजारोहण के साथ की। वहां युवाओं की प्रतिभा को आगे लाने की बात कही गई, क्योंकि युवा ही समाज के पथ प्रदर्शक बन सकते हैं।
मंत्री कविता जैन ने कहा कि युवाओं को हर क्षेत्र में आगे आकर नेतृत्व संभालने की क्षमता का इस्तेमाल करना चाहिए। आज के युग में सोशल मीडिया से लेकर अन्य तरह के साधन उपलब्ध है, जिनकी युवाओं को जानकारी है तो युवा वर्ग अपनी बुद्धिमता को रचनात्मक कार्य में लगा कर समाज को नई दिशा देने के लिए आगे आना चाहिए। वहां दिगंबर जैन महासमिति की ओर से बेसहारा परिवारों को सिलाई मशीन का वितरण किया गया व प्रतिभावान छात्र छात्राओं को वजीफा भी दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां वक्ताओं ने बोलते हुए कहा कि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष में दिए जाने वाले अवकाश के दिनों को घटाकर 15 दिन करने का निर्णय लिया है। उसमें महावीर जयंती का नाम भी काट दिया गया है, जिससे सभी ने एक विरोध प्रस्ताव पारित किया कि मध्यप्रदेश शासन से इस प्रकार से अल्पसंख्यक जैन समाज की वर्ष में एक छुट्टी को नहीं काटने की बात कही। इनके अलावा भी कई प्रस्ताव पास किए गए। इस दौरान सुरेश कुमार जैन एडवोकेट, सत्येंद्र कुमार जैन, दिनेश जैन, मनीष जैन, मुकेश कुमार जैन, विनोद जैन, मीना जैन, नीरू जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें