फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संशोधित फाइल ..सराफ की दुकान से 11 किलो चांदी चोरी, 17 चोर कैमरे में कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
सराफ दुकान से 11 किलो चांदी चोरी, 17 चोर कैमरे में कैद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो,
नरेला (सोनीपत)। नरेला के मेन बाजार में स्थित सराफ की दुकान का शटर तोड़कर चोर 11 किलो चांदी और 100 ग्राम सोने के जेवरात चोरी कर ले गए। सुबह शटर उखड़ा देख राहगीर ने ऊपर सो रहे परिवार को जानकारी दी। जिस पर पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने सामने की दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लिया है। जिसमें 17 चोर वारदात के लिए दुकान का शटर तोड़ते और गली में घूमते दिख रहे हैं।
सराफ देवेंद्र भागेश्वर ने बताया कि उसकी मुख्य बाजार में दुकान है। वह दुकान के ऊपर ही बने मकान में रहते हैं। उसने बताया कि शुक्रवार तड़के सवा चार बजे एक राहगीर ने बताया कि दुकान का शटर उखड़ा है। वह नीचे आए तो दुकान से 11 किलो चांदी और 100 ग्राम सोने के जेवरात गायब थे। जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की मदद से सबूत जुटाए। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। सराफ की दुकान के सामने की दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी में 17 चोर दिखाई दे रहे हैं। वह रात लगभग 2 बजकर 20 मिनट पर दुकान के बाहर आते हैं। आसपास घूमने के बाद 2 बजकर 38 मिनट पर शटर उखाड़ते हैं। चोर एक साथ लोहे की राड से शटर को उखाड़ देते हैं, और महज चार मिनट में चोरी की वारदात को अंजाम देकर निकल जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकान के अंदर का दरवाजा बंद होने से बची जान
देवेंद्र ने पुलिस को बताया कि उनकी दुकान के अंदर से ही उनके घर में जाने के लिए दरवाजा है। वह अक्सर उस दरवाजे को रात को बंद नहीं करते थे। गनीमत रही कि वीरवार को उन्होंने अंदर से दरवाजे को बंद कर रखा था। उन्होंने कहा कि अगर दरवाजा खुला होता तो चोर ऊपर भी आ सकते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें