फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल प्लाजा के विरोध में कांग्रेस के पाचों विधायक देंगे 16 को धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत। हाइवे पर भिगान चौक के पास लगाए गए टोल प्लाजा के विरोध में कांग्रेस के पांचों विधायक 16 नवंबर को धरना देंगे। धरने में जिले के पांचों कांग्रेस विधायकों की अगुवाई सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा करेंगे।
21 अक्तूबर को हाइवे पर भिगान चौक के पास टोल प्लाजा लगाया गया था। टोल को लेकर विपक्षी दलों के साथ-साथ व्यापारी और सामाजिक संगठन भी विरोध जता चुके हैं। इस बारे में कांग्रेस विधायकों ने भी बैठक करके पहले भी सरकार को चेताया था। अब पांचों विधायक इस टोल के विरोध में 16 नवंबर को धरना देंगे। विधायक जयतीर्थ दहिया ने बताया कि टोल हटाने की मांग को लेकर धरना दिया जाएगा। इसमें कांग्रेस के सभी विधायक व कार्यकर्ता शामिल होंगे और सरकार को टोल हटाने के लिए बाध्य करेंगे। उन्होंने कहा कि वे नहीं चाहते कि जनता को इससे परेशानी हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में सांसद दीपेंद्र सिहं हुड्डा का कहना है कि यह टोल किसी भी सूरत में वाजिब नहीं है। इसके लिए वे सड़क से लेकर संसद तक लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने सरकार को 16 नवंबर तक अल्टीमेटम दिया है। अगर इस अवधि में टोल नहीं हटाया जाता है, तो पांचों विधायकों के साथ हाइवे पर ही धरना देंगे। पानीपत, डाहर पानीपत में दो टोल साथ-साथ पहले से हैं। ऐसे में एक ओर टोल जनता पर थोपना उचित नहीं है। हुड्डा ने कहा कि वे इस मुद्दे को संसद के सत्र में उठाएंगे और जनता को किसी तरह भी टोल के बोझ तले दबने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें