फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार महीने में 25 स्कूलों से 300 कंप्यूटर व एलईडी चोरी, 10 हजार से ज्यादा की पढ़ाई छूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
चार महीने में 25 स्कूलों से 300 कंप्यूटर और एलईडी चोरी, 10 हजार से ज्यादा की पढ़ाई छूटी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो,
सोनीपत। राजकीय स्कूल लगातार चोरों का निशाना बन रहे हैं। पुलिस और शिक्षा विभाग के लाख दावों के बावजूद चोरी की वारदात थमने का नाम नहीं ले रही है। चोर लगातार स्कूलों को अपना निशाना बना रहे है। करीब चार माह में करीब 25 स्कूलों से चोर 300 से अधिक कंप्यूटर मॉनीटर और अन्य सामान चोरी कर ले गए। स्कूलों से कंप्यूटर चोरी होने के बाद वहां दोबारा सामान उपलब्ध होने से हजारों बच्चों की कंप्यूटर शिक्षा छूट गई है। इससे सरकार को भी करीब 18 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। जिला शिक्षा अधिकारी ने एसपी से मिलने के साथ ही दर्जन भर बार पत्र व्यवहार भी किया है, लेकिन चोर पकड़ने के मामले में पुलिस नाकाम साबित हुई है। अब चोरों ने जाहरी के स्कूल को अपना निशाना बनाया हैं। जहां से चोर लाखों का सामान ले गए है।
स्कूल के मुख्याध्यापक रामेहर ने बताया कि चोरों ने स्कूल में कंप्यूटर लैब, मुख्याध्यापक कक्ष को अपना निशाना बनाया। चोर स्कूल से 16 मॉनीटर, दो सीपीयू, 14 माउस और अन्य सामान ले गए। सुबह स्कूल कर्मी तोशी देवी व बीरमति ने चोरी से मुख्य अध्यापक को अवगत कराया। जिस पर उन्होंने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। सदर थाना पुलिस ने जांच के बाद चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि चोरों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

ये स्कूल बने चोरों का निशाना
-मेहंदीपुर के स्कूल से 22 कंप्यूटर और अन्य सामान चोरी किया।
-वजीरपुरा के स्कूल से सामान चोरी किया।
-बली कुतुबपुर के स्कूल से सीपीयू, मॉनीटर, प्रिंटर, स्केनर चोरी किया।
-मोहम्दाबाद के स्कूल से टीवी चोरी किया।
-कंवाली के स्कूल से पांच मॉनीटर, सीपीयू व अन्य सामान उड़ाया।
-विधलान के स्कूल से मॉनीटर व अन्य सामान चोरी किया।
-गढ़ मिरकपुर स्कूल से 22 एलईडी, 2 सीपीयू व अन्य सामान चोरी।
-नांगल कलां के ब्वॉज स्कूल से 22 एलईडी व कंप्यूटर चोरी किया।
- अटेरना के स्कूल से 5एलईडी व 3 सीपीयू चोरी किए।
-नांगल कलां कन्या स्कूल से 22 एलईडी व अन्य सामान चोरी किया।
-सिसाना के स्कूल से हजारों का सामान चोरी किया।
-नवोदय विद्यालय बुटाना से एसी चोरी किया।
-रोहणा के स्कूल से 21 एलईडी, दो सीपीयू व अन्य सामान चोरी किया।
-राजकीय प्राइमरी स्कूल मच्छरौला दो बार चोरी हुई। जिसमें चोर दो बैटरी, बायोमैट्रिक मशीन व 9 मॉनीटर एक सीपीयू चुरा ले गए।
-राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, शाहपुर तुर्क की कंप्यूटर लैब से 12 एलईडी (टीएफटी), एक सीपीयू व की-बोर्ड चोरी किया।
-धतूरी के सरकारी स्कूल से बायोमैट्रिक मशीन व बीएसएनएल का कनेक्शन चोरी।
-घसौली के राजकीय स्कूल से एलसीडी, कंप्यूटर बैटरी, मॉडम, इनवर्टर व बैटरी चोरी।
-गांव कुराड़ के राजकीय स्कूल से सीपीयू, 19 मानीटर व अन्य सामान चोरी किया।
-गांव कामी के राजकीय स्कूल से टीवी व इनवर्टर की चार बैटरी उड़ाई।
-गांव ताजपुर के स्कूल में कंप्यूटर कक्ष से लाखों का सामान उड़ाया।
-गांव खेवड़ा के स्कूल से कंप्यूटर व अन्य सामान चोरी किया।
-मुरथल गांव के स्कूल से 22 कंप्यूटर व अन्य सामान चोरी किया।
-गांव जाखौली के स्कूल से 21 एलईडी व तीन कंप्यूटर चोरी किए।
-गांव निरथान के स्कूल से मिड-डे-मील का सामान चोरी किया।
-ताजपुर के स्कूल से कंप्यूटर चोरी किए गए।
कंप्यूटर शिक्षा से वंचित हो जाते है विद्यार्थी
जिस स्कूल की कंप्यूटर लैब में सामान चोरी हो जाता है वहां पर लैब को ही बंद कर दिया जाता है। सरकार की तरफ से स्कूलों में दोबारा सामान नहीं भेजा जाता। जिसके चलते स्कूलों में महज कंप्यूटर की क्लास में थ्योरी की शिक्षा दी जाती है। जिससे बच्चों को कंप्यूटर का ज्ञान नहीं हो पाता। यहां तक वहां अस्थाई रूप से लगाए गए कंप्यूटर शिक्षक की भी छुट्टी कर दी जाती है।
बार-बार लिखे लैटर, नहीं हुआ समाधान : नैन
जिला शिक्षा अधिकारी सुमन नैन स्कूलों में लगातार चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं। इसमें कहीं न कहीं स्कूल स्टाफ भी जिम्मेदार है, लेकिन सबसे बड़ी जिम्मेदारी पुलिस की है। पुलिस को सुरक्षा के लिए बार-बार पत्र लिखा गया है, लेकिन पुलिस इस मामले में नाकाम साबित हुई है। पुलिस को इस दिशा में ठोस पहल करनी चाहिए। जिससे बच्चों की शिक्षा प्रभावित होने से बचाई जा सके।
विज्ञापन

वर्जन
स्कूलों में चोरी रोकने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। गश्त भी बढ़ाई गई है। साथ ही संबंधित स्कूल स्टाफ को भी निर्देश दिए गए हैं। पुलिस जल्द चोरों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार करेगी।
सतेंद्र कुमार, एसएसपी सोनीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें