सोनीपत। डीसी केएम पांडुरंग ने बताया कि डेरामुखी को दोषी ठहराने के बाद फैली हिंसा में जिन सरकारी/गैर सरकारी एवं निजी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया गया है, उसके मुआवजे के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इसके लिए निर्धारित फार्म में पूरी जानकारी भरकर 11 सितंबर तक एडीसी कार्यालय में जमा कराये जा सकते है या डाक से भेजे जा सकता है। इस कार्य के लिए एडीसी सुजान सिंह की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन भी किया गया है। कमेटी में एडीसी सुजान सिंह को अध्यक्ष, सीटीएम को सदस्य सचिव, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी, लेखा अधिकारी एडीसी कार्यालय, वर्क्स मैनेजर रोडवेज, अनूप कुमार सहायक स्थापना शाखा डीसी कार्यालय, राज कुमार सहायक स्थानीय शाखा को सदस्य नियुक्त किया गया है। डीसी ने कमेटी को निर्देश दिए कि वह निर्धारित समय के अंदर दस्तावेज, क्लेम प्राप्त करके उनकी सात दिन में आंकलन करके पूर्ण रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।