गोहाना। इनेलो के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. केसी बांगड़ के छोटे भाई 57 वर्षीय दर्शन बांगड़ का निधन हो गया। वह हिसार में हैफेड में उपनिदेशक के पद पर कार्यरत थे। शनिवार को पैतृक गांव कोहला में उनका अंतिम संस्कार किया गया। हिसार से सांसद दुष्यंत चौटाला शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने पहुंचे। पैतृक गांव कोहला में 3 सितंबर को तेरहवीं पर शोक सभा आयोजित की जाएगी। इस मौके पर इनेलो नेता पदम सिंह दहिया, डॉ. कपूर सिंह नरवाल, सुमित राणा, राजकुमार रिढ़ाऊ, अजमेर मलिक, बलजीत नैन, डॉ. रामकुमार सैनी, सतीश नांदल, अतुल मलिक, डॉ. राममेहर राठी, अमित मोर, नरेंद्र गहलावत, जोगेंद्र मलिक, अरुण बड़ौक, सुनीता नरवाल, कमलेश मलिक, भाजपा नेता पूर्व विधायक रामफल चिड़ाना और गुलशन विरमानी सांत्वना देने पहुंचे।