अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। खाद्य एवं पूर्ति विभाग द्वारा पीओएस मशीनों के माध्यम से डिपोधारक के माध्यम से कार्डधारकों को ऑनलाइन राशन वितरण एक जुलाई से शुरू किया जा चुका है। यह जानकारी देते हुए डीसी केएम पांडुरंग ने बताया कि कुछ शरारती तत्व जानबूझकर यह प्रचार कर रहे हैं कि खाद्य एवं पूर्ति विभाग ने जो राशन वितरित किया है, वह ठीक नहीं हैं। उसमें बहुत सी समस्याएं है। लेकिन, ऐसा नहीं है, क्योंकि सरकार पीओएस मशीनों के माध्यम से राशन वितरण कर रही है। यह सभी व्यक्तियों के लिए सही है। उन्होंने बताया कि परिवार का कोई भी सदस्य, जिसका आधार कार्ड राशन कार्ड में दर्ज है, वह डिपो धारक से अपना राशन ले सकता है।