फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनसो ने शिक्षा मंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
इनसो ने शिक्षा मंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। कॉलेजों में दाखिले के लिए आवेदन जमा कराने की तारीख बढ़ाने की मांग को लेकर इनसो के पदाधिकारियों ने बुधवार को तहसीलदार को शिक्षा मंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। इनसो छात्र नेता कृष्ण सरोहा ने बताया कि कॉलेजों में दाखिलों के आवेदन करने की प्रक्रिया ऑनलाइन की गई थी। यह प्रक्रिया 8 से 30 जून तक चली थी। लेकिन, कुछ विद्यार्थी फार्म भरने से वंचित रह गए हैं। शुरुआत के दौरान एक सप्ताह तो कालेजों में पहली बार ऑनलाइन प्रक्रिया होने के कारण बहुत धीमी थी। सर्व डाउन होने की वजह से छात्र कॉलेज में आकर फार्म नहीं भर पाते थे। इस वजह से छात्रों को प्रवेश फार्म भरने के लिए सिर्फ 10 दिन मिले। तहसीलदार हितेंद्र शर्मा ने छात्रों को भरोसा दिलाया कि जल्द ही इस मांग पत्र को शिक्षा मंत्री को भेज दिया जाएगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष कृष्ण सरोहा, राहुल मालिक, जिला महासचिव विशाल सरोहा, राहुल आंतिल, राहुल माहरा, कुनाल सरोहा, संजय, राहुल राठधना, विजय, हिमांशु आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें