फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीयर फैक्टरी में छापामारी का मामला : पुलिस ने दो आरोपियों को किया काबू, शराब की बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत।
मुरथल स्थित बीयर फैक्टरी में छापा मारकर पकड़ी गई शराब के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी गांव पुरखास निवासी सुनील व जठेड़ी निवासी आकिब है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर करीब 280 पेटी शराब भी बरामद की है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस ने मामले में भ्रष्टाचार अधिनियम को भी शामिल कर लिया है।
विदित रहे कि मुरथल थाना पुलिस ने रविवार रात सूचना के आधार पर मुरथल स्थित बीयर फैक्टरी में छापा मारकर शराब की पांच गाड़ियों को बरामद किया था। बताया गया था कि शराब को मिलावट के लिए लाया गया है। आबकारी विभाग के निरीक्षक पवन कुमार भी गड़बड़ी में शामिल है। उन्होंने शराब से भरी दो गाड़ियों को यहां से निकाल कर दूसरे स्थान पर भेज दिया है। पुलिस ने पांच गाड़ियों में भरी गई 552 पेटी पव्वे व 29 पेटी बोतल बरामद की थी। पुलिस ने मामले में आबकारी निरीक्षक पवन, फैक्टरी के जीएम व अन्य के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन

पुलिस ने मामले में गांव पुरखास निवासी सुनील व जठेड़ी निवासी आकिब को काबू किया है। दोनों वाहन चालक है। पुलिस ने उनसे पूछताछ के दौरान गांव बारोटा से करीब 280 पेटी अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने शराब को लेकर जांच शुरू कर दी है। पहले बरामद शराब से उसका मिलान किया जा रहा है।
विज्ञापन


भ्रष्टाचार अधिनियम भी किया शामिल
पुलिस सूत्रों के अनुसार, अब इस मामले में भ्रष्टाचार अधिनियम भी जोड़ दिया गया है। पिछले दिनों आला अधिकारियों को जब मामले में आबकारी विभाग के निरीक्षक की मिलीभगत का पता लगने पर भ्रष्टाचार अधिनियम की धाराएं भी जोड़ दी है।

बीयर फैक्टरी में छापामारी का मामला : पुलिस ने दो आरोपियों को किया काबू, शराब की बरामद
गिरफ्तार आरोपी वाहन चालक, पुलिस ने भ्रष्टाचार अधिनियम भी जोड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें