फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरथल यूनिवर्सिटी को ए ग्रेड मिला तो 17 राज्यों के छात्रों ने दिखाई रूचि

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत।
दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी यूनिवर्सिटी मुरथल को नैक का ए ग्रेड मिला तो यह यूनिवर्सिटी छात्रों की पसंद में शामिल हो गई। यही कारण है कि यूनिवर्सिटी में ड्यूल डिग्री कोर्स व स्नातकोत्तर में एडमिशन लेने के लिए अभी तक 17 राज्यों के तीन हजार से ज्यादा छात्र आवेदन कर चुके हैं। पिछले साल तक लगभग पांच राज्यों के छात्र ही यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए आवेदन करते थे। इस तरह एडमिशन के आवेदन आने पर यूनिवर्सिटी प्रशासन भी काफी उत्साहित दिख रहा है और इसका कारण अच्छा परीक्षा परिणाम व सुविधाएं बेहतर मिलना बताया जा रहा है।
दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी यूनिवर्सिटी मुरथल का अब तक हाल यह रहा है कि दिल्ली, यूपी, पंजाब, हिमाचल के अलावा यहां किसी अन्य राज्य के छात्र एडमिशन के लिए रुचि नहीं लेते थे। हरियाणा के छात्रों की पहली पसंद भी दूसरी तकनीकी यूनिवर्सिटी रहती थी। लेकिन यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए इस समय जिस तरह आवेदन आए है, उससे लग रहा है कि यूनिवर्सिटी को नैक से ए ग्रेड मिलते ही इसके प्रति छात्रों की सोच बदल गई है। यह सोच भी केवल हरियाणा तक ही नहीं, बल्कि अन्य राज्यों के छात्र भी मुरथल यूनिवर्सिटी को बेहतर मानने लगे है। क्योंकि ड्यूल डिग्री कोर्स व स्नातकोत्तर में आवेदन की प्रक्रिया 23 मई से शुरू हुई है और यह 27 जून तक चलेगी। इसमें अभी तक 17 राज्यों के 3 हजार से ज्यादा छात्र आवेदन कर चुके हैं और यह आवेदन की प्रक्रिया अभी चल रही है।
विज्ञापन

इन राज्यों के छात्रों ने किए आवेदन
यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए अरुणाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिमी बंगाल, असम, जम्मू-कश्मीर, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, बिहार, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दिल्ली व हरियाणा के छात्रों ने आवेदन किए हैं।
विज्ञापन


नैक के ए ग्रेड का मिला फायदा : प्रो. टंकेश्वर
कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार का कहना है कि दूसरे राज्य के छात्र हमेशा यूनिवर्सिटी में प्रवेश लेने से पहले उसकी ग्रेडिंग देखते हैं। पिछले दिनों ही यूनिवर्सिटी को नैक ने ए ग्रेड दिया है। इसका ही सबसे ज्यादा असर दिख रहा है कि इतने राज्यों के छात्रों ने प्रवेश के लिए आवेदन किया है। यही कहा जा सकता है कि यूनिवर्सिटी की शैक्षणिक व अन्य गतिविधियों के प्रति छात्रों का नजरिया बदल रहा है। यह यूनिवर्सिटी के पूरे स्टाफ की मेहनत के कारण हो रहा है।

मुरथल यूनिवर्सिटी को ए ग्रेड मिला तो 17 राज्यों के छात्रों ने दिखाई रुचि
पहली बार ड्यूल डिग्री कोर्स व स्नातकोत्तर में इतने राज्यों के छात्रों ने आवेदन किया
कुलपति प्रो. टंकेश्वर ने कहा कि यह अच्छे परीक्षा परिणाम व सुविधाओं का असर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें