फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: रामलला के दर्शन करने अयोध्या रवाना हुए 190 बुजुर्ग

विज्ञापन
फोटो : सोनीपत रेलवे स्टेशन पर अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर के दर्शन करने जाने से पहले आईकार्
विज्ञापन
सोनीपत। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में रामलाला के दर्शन करने के लिए शनिवार शाम को रेलवे जंक्शन पर पहुंचे 190 बुजुर्गों को विशेष ट्रेन से रवाना किया गया। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली व विधायक निखिल मदान ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाई।
विज्ञापन

तीर्थ यात्रा पर जाने के लिए 238 बुजुर्गों ने 22 मार्च तक सरल पोर्टल पर पंजीकरण कराया था। उनमें से 190 बुजुर्ग स्टेशन पर पहुंचे। बाकी ने जाने से इन्कार कर दिया। अयोध्या दर्शन के लिए रवाना हुए बुजुर्गों ने प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन का आभार जताया।
बुजुर्ग रामकंवार, राजकुमार, बलबीर, खजानी, संतोष व अन्य ने कहा कि यदि सरकार अपने खर्च पर अयोध्या नहीं भेजती तो उनको पूरी जिंदगी अयोध्या में जाकर रामलला के दर्शन करने का मौका नहीं मिलता।
विज्ञापन

बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना हरियाणा के लाखों बुजुर्गों के लिए वरदान साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चुनाव के दौरान बुजुर्गों से जो वादा किया था तीसरी बार भाजपा सरकार बनने के बाद बुजुर्गों को तीर्थ स्थलों के दर्शन करवाने का संकल्प आज वास्तविकता में बदल चुका है।
विधायक निखिल मदान ने कहा कि सरकार की ओर से वरिष्ठ नागरिकों को निशुल्क तीर्थ यात्रा का अवसर प्रदान करना वास्तव में सेवा और संस्कार की भावना को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें