सोनीपत। नगर निगम कार्यालय शनिवार को छुट्टी के दिन खुला रहा। इस दौरान बकाया गृहकर जमा करने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। कार्यालय में लोगों ने 19 लाख रुपये नकद गृहकर जमा कराया।
लोगों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रविवार को भी निगम कार्यालय खोला जाएगा। 31 मार्च को ईद पर्व के चलते अवकाश रद्द कर दिया है। सोमवार को भी निगम कार्यालय समेत सभी कार्यालय खोले जाएंगे। नगर निगम ने चालू वित्त वर्ष में 40 करोड़ रुपये गृहकर वसूलने का निर्णय लिया था, जिसमें से अब तक 9.15 करोड़ रुपये गृहकर जमा हो सका है। दो दिन में निगम प्रशासन को गृहकर वसूल करने का लक्ष्य पूरा करना चुनौती है।