फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: प्रशासनिक ड्यूटी पर भेजी 19 बसें, यात्रियों को करना पड़ा इंतजार

Fri, 12 Jan 2024 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। स्वामी विवेकानंद की जयंती पर कुरुक्षेत्र में आयोजित राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में जिले से 19 बसें प्रशासनिक ड्यूटी पर भेजी गईं। जिससे कई रूटों पर बसों की कमी बनी रही। यात्रियों को बसों के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने राज्य स्तरीय सम्मेलन के लिए सोनीपत डिपो से बसों की मांग की गई थी। अधिकारियों ने 19 बसें कुरुक्षेत्र भेजी। इनमें 12 बसें सोनीपत डिपो से तो सात बसें गोहाना सब डिपो से भेजी गईं। बसें वीरवार रात को ही कुरुक्षेत्र पहुंच गई थी। सुबह इन बसों को विभिन्न गांवों में लोगों को लाने के लिए भेज दिया था। जिससे सभी सम्मेलन में समय पर पहुंच सकें। 19 बसों के प्रशासनिक ड्यूटी पर भेजे जाने से विभिन्न रूटों पर यात्रियों को परेशनी उठानी पड़ी। कुछ रूटों पर बसों के फेरे भी कम करने पड़े। इससे यात्रियों को असुविधा हुई।

इस बारे में सोनीपत रोडवेज डिपो अधीक्षक सुरेंद्र दुग्गल ने बताया कि 19 बसें कुरुक्षेत्र भेजी है। इससे कोई रूट प्रभावित नहीं हुआ। जिस भी रूट पर यात्रियों की संख्या ज्यादा हुई उसी रूट पर बस रवाना की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें