फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साई के आशीष ने गोल्ड व आकाश ने सिल्वर मेडल जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
साई के आशीष ने गोल्ड और आकाश ने सिल्वर मेडल जीता
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
राई। भारतीय खेल प्राधिकरण के उत्तरी क्षेत्रीय केंद्र (साई), चौहान जोशी के खिलाड़ियों ने नेशनल यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड व सिल्वर मेडल जीता है। विजेताओं का साई में पहुंचने पर स्वागत किया गया। साई की क्षेत्रीय निदेशक ललिता शर्मा ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी है।
विज्ञापन

साई के एथलेटिक्स प्रशिक्षक वजीर सिंह फौगाट ने बताया कि छत्तीसगढ़ के रायपुर में 19 से 21 फरवरी तक आयोजित हुई नेशनल यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप में साई के खिलाड़ी आशीष व आकाश ने पदक जीते हैं। उन्होंने बताया कि आशीष ने डिस्कस थ्रो में शानदार प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल जीता। उसके गोल्ड मेडल जीतने के आधार पर उनका चयन हांगकांग में 15 से 17 मार्च तक होने वाली एशियन यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए हुआ है। वहीं प्रतियोगिता में साई के आकाश ने मेडले रिले में रजत पदक जीता है। दोनों खिलाड़ियो का साई में पहुंचने पर स्वागत किया गया। साई की क्षेत्रीय निदेशक ललिता शर्मा ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने आशीष से एशियन यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भी शानदार प्रदर्शन करने का आह्वान किया। दोनों खिलाड़ियों को डिप्टी डायरेक्टर रितू पथिक, प्रशिक्षक वजीर सिंह व विवेक ने भी बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें