फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निफ्टम के खाद्य महोत्सव में किसानों व युवाओं को खाद्य प्रसंस्करण के लिए किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
युवा किसानों को खाद्य प्रसंस्करण के लिए किया जागरूक, पद्मश्री पुरस्कार विजेता सम्मानित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। कुंडली स्थित निफ्टम में आयोजित मेले में किसानों व युवा उद्यमियों के लिए सेमिनार का आयोजन कर खाद्य प्रसंस्करण के प्रति जागरूक किया गया। इसमें किसानों को फूड प्रोसेसिंग तकनीक की जानकारी दी गई। जिससे वह अपने उत्पादों को प्रोसेसिंग के जरिये बाजार में उतार सकें और कमाई का बड़ा जरिया बना सकें।
विज्ञापन

कार्यक्रम में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के सीईओ डॉ. अशोक दलवई ने कहा कि किसानों को तकनीक की जानकारी होनी चाहिए। इसमें सौ से अधिक किसानों को प्रोसेसिंग तकनीक के बारे में बताया गया। मेले में फूड प्रोसेसिंग विभाग के संयुक्त सचिव मिन्हाज आलम ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि किसानों को तकनीक से जोड़कर उनकी आय को बढ़ाया जाए। यह तभी संभव होगा, जब किसान अपने उत्पाद की प्रोसेसिंग की दिशा में आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि इसमें निफ्टम किसानों की मदद का काम करेगी और उन्हें तकनीक से जोड़ने के साथ आगे बढ़ने के अवसर देगी। उन्होंने कहा कि किसानों को बेहतर खेती के साथ एक व्यापारी दृष्टिकोण भी अपनाना होगा। कार्यक्रम में पद्मश्री पुरस्कार विजेता कंवल सिंह चौहान को सम्मानित किया गया। खाद्य महोत्सव में किसानों व निफ्टम के विद्यार्थियों ने अपने स्टाल लगाए हैं। कार्यक्रम में 400 स्कूलों के विद्यार्थी पहुंचे और प्रोसेसिंग की जानकारी ली। इसके साथ ही 100 किसान, 36 निजी फैक्टरी व 4 सरकारी संस्थाएं भी मेले में हिस्सा ले रही हैं। इस मौके पर निफ्टम के कुलपति डॉ. चिंदी वासुदेवप्पा, रजिस्ट्रार डॉ.जेएस राणा, पदमश्री कंवल सिंह चौहान, अरुण शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें