फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम आज सेहरी खांडा शौर्य दिवस में होंगे शामिल, 153 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात मिलेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम आज सेहरी खांडा शौर्य दिवस में होंगे शामिल, 153 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात मिलेगी
विज्ञापन

-बाबा बंदा बहादुर की मूर्ति का अनावरण भी करेंगे, ग्रामीण क्षेत्रों के लिए एंबुलेंस सेवा की शुरूआत होगी
-खरखौदा के उपमंडल परिसर का शिलान्यास तो अन्य पेयजल से जुड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास होगा
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। सीएम मनोहर लाल शनिवार को गांव खांडा में आयोजित सेहरी खांडा शौर्य दिवस समारोह में शिरकत करेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वहां शौर्य दिवस में शामिल होने के साथ ही सीएम जनसभा को संबोधित करेंगे और लगभग 153 करोड़ 58 लाख रुपये की सात परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे तो दो परियोजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा।
विज्ञापन

डीसी विनय सिंह ने बताया कि बंदा वीर बैरागी की सेना 3 नवंबर 1709 को प्रथम लड़ाई में खांडा गांव में एकत्र की गई थी। इस कारण ही गांव के लोग इस बार सेहरी खांडा शौर्य दिवस का आयोजन कर रहे हैं। जिसमें शामिल होने सीएम मनोहर लाल दोपहर 12 बजे गांव में पहुंचेंगे। इसके लिए चौलका गांव के स्टेडियम में हैलीपैड बनाया गया है। इसके बाद सीएम खांडा गांव में वीर बंदा बैरागी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे और वहां से गांव में स्थित निर्मोही अखाड़ा सहित कई धार्मिक स्थलों पर भी जाएंगे। जिसके बाद सीएम गांव के स्टेडियम में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। जहां से सीएम लगभग 153 करोड़ 58 लाख रुपये की सात परियोजनाओं का शिलान्यास करने के साथ ही दो परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।। इन परियोजनाओं में 15.03 करोड़ रुपये से बनने वाले खरखौदा उपमंडल परिसर के निर्माण कार्य, 101.81 करोड़ रुपये की लागत से सोनीपत-राठधना-नरेला रोड के निर्माण कार्य, 92 लाख रुपये की लागत से खरखौदा में स्पोर्ट्स स्टेडियम के निर्माण कार्य, 1.99 करोड़ रुपये की लागत से खरखौदा में बनने वाली विभिन्न ड्रेन के निर्माण कार्य, 4.49 करोड़ रुपये की लागत से सिसाना गांव में वाटर वर्कस का निर्माण, 4.98 करोड़ रुपये की लागत से 9 बुस्टर व विभिन्न गांवों में पेयजल पाइपलाइन परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है। इनके अलावा खांडा गांव में बनने वाले पीएचसी भवन का निर्माण कार्य सीएसआर से कराया जाएगा, जिसका शिलान्यास भी किया जाएगा। वहीं 15 करोड़ रुपये की लागत से शुगर मिल सोनीपत की पेराई क्षमता बढ़ोतरी का उद्घाटन करेंगे तो सोनीपत शुगर मिल के पास 9 करोड़ 36 लाख रुपये से बने रेलवे आरयूबी का उद्घाटन भी सीएम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें