फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा की झोली खेल रत्न से खाली, नीरज, अंकुर व सविता समेत पांच को अर्जुन अवार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा की झोली खेल रत्न से खाली, नीरज, अंकुर और सविता समेत पांच को अर्जुन अवार्ड
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। हरियाणा की झोली खेल रत्न से खाली रह गई, लेकिन पांच अर्जुन अवार्ड प्रदेश के खिलाड़ियों को मिले है जो एक बड़ी उपलब्धि है। कॉमनवेल्थ व एशियन गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा, वर्ल्ड चैंपियन शूटर अंकुर मित्तल, कॉमनवेल्थ गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट पहलवान सुमित, एशियन गेम्स की सिल्वर मेडलिस्ट महिला हॉकी टीम की गोलकीपर सविता व वुशू की वर्ल्ड चैंपियन पूजा कादियान को अर्जुन अवार्ड दिया जाएगा। पहलवान बजरंग पूनिया व विनेश फौगाट को जरूर मायूसी मिली है, क्योंकि उनको राजीव गांधी खेल रत्न के बड़े दावेदारों में माना जा रहा था। लेकिन उनको खेल रत्न नहीं मिलने से अभी इंतजार करना पड़ेगा, जबकि खेल रत्न व अर्जुन अवार्ड दोनों के लिए दावेदारी करने वाले अंकुर मित्तल को पहले अर्जुन अवार्ड के लिए चुना गया।
हरियाणा से खेल रत्न के लिए कॉमनवेल्थ व एशियन गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट बजरंग पूनिया के अलावा विनेश फौगाट का नाम गया था, जबकि शूटिंग में वर्ल्ड चैंपियन अंकुर का नाम खेल रत्न व अर्जुन अवार्ड दोनों के लिए भेजा गया था। इन पुरस्कारों की घोषणा होने के बाद इस बार खेल रत्न में हरियाणा को मायूसी हाथ लगी और एक भी खेल रत्न हरियाणा के खाते में नहीं आया। यह जरूर एक बड़ी उपलब्धि रही कि हरियाणा के पांच खिलाड़ियों को अर्जुन अवार्ड दिया जाएगा, क्योंकि इन सभी खिलाड़ियों का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। इनमें पानीपत के नीरज चोपड़ा, सोनीपत के अंकुर मित्तल, सिरसा की सविता पूनिया, रोहतक के सुमित पहलवान व झज्जर की पूजा कादियान है। इस तरह झज्जर के दो खिलाड़ियों के नाम अर्जुन अवार्ड के साथ जुड़ गए है।
विज्ञापन

यह है उपलब्धियां
- पानीपत जिले के एथलीट नीरज चोपड़ा ने 2016 में वर्ल्ड यूथ चैंपियनशिप में गोल्ड जीता तो उसी साल साउथ एशियन गेम्स में गोल्ड जीता। 2017 में एशियन चैंपियनशिप में गोल्ड तो 2018 में कॉमनवेल्थ व एशियन गेम्स में गोल्ड जीता।
- सोनीपत जिले के अंकुर मित्तल ने 2017 में कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल तो उसी साल वर्ल्ड कप व वर्ल्ड चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीता। 2018 कॉमनवेल्थ में ब्रॉन्ज मेडल तो इस महीने ही चार साल वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप में अकेले गोल्ड व टीम में ब्रॉन्ज मेडल जीता।
- सिरसा की हॉकी खिलाड़ी सविता पूनिया 2016 में ओलंपिक खेलने वाली टीम में गोलकीपर रही तो 2017 में एशिया कप में गोल्ड जीतने वाली टीम में भी खेली। 2018 में एशियन गेम्स में सिल्वर जीतने वाली टीम में भी गोलकीपर रही तो यह वर्ल्ड की बेस्ट गोलकीपर का खिताब भी ले चुकी है।
विज्ञापन

- रोहतक के पहलवान सुमित मलिक ने 2017 में कॉमनवेल्थ व एशियन चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीता तो 2018 में कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीता।
- झज्जर जिले की वुशु खिलाड़ी पूजा कादियान 2008 से लगातार नेशनल चैंपियन रही है तो तीन बार वर्ल्ड चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीता है और एक बार गोल्ड मेडल जीत चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें