नहर में डूबे युवक का दूसरे दिन भी नहीं लगा सुराग
अमर उजाला ब्यूरो
गन्नौर। आहुलाना गांव के निकट दिल्ली माइनर नहर में नहाते समय डूबे युवक का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस गोताखोरों की मदद से देर शाम तक उसकी तलाश में लगी रही। वहीं एसडीएम सुरेंद्र दून व डीएसपी आर्यन चौधरी ने मौके पर पहुंच कर पुलिस व अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। शामड़ी गांव का रहने वाला 22 वर्षीय दीपक रविवार को गांव के ही साथी जीवन, दीपक व गुरूचरण के साथ आहुलाना गांव के निकट दिल्ली माइनर नहर में नहाने आया था। नहाने के दौरान तेज बहाव के चलते दीपक नहर में बह गया था।