खरखौदा। हरसाना के किसान एकत्रित होकर स्थानीय विधायक जयवीर के पास पहुंचे और नहरी पानी मुहैया करवाने की मांग की। किसानों का कहना है कि वह सांसद से लेकर मंत्री तक के पास अपनी मांग रखते हुए पानी की मांग कर चुके हैं। लेकिन उन्हें खेतों की सिंचाई के लिए नहरी पानी नहीं मिल रहा है। ऐसे में उनकी फसलें सूख रही है, जिस तरफ ध्यान देते हुए विधायक जयवीर सिंह से पानी दिलाने की गुहार लगाई। बुधवार को गांव हरसाना निवासी किसान सतबीर, जुग्गे सिंह, सोनी, रवींद्र, जितेंद्र, नफे सिंह, नरेश, सतीश, रणबीर, बल्लू, भीम, दीपक, यश्वीर, बीर सिंह, मुकेश व नरबीर आदि का कहना है कि उन्हें प्रति वर्ष 15 जुलाई से 15 सितंबर तक रोहट नहर से निकलने वाली हरसाणा माइनर से खेतों की सिंचाई के लिए पानी मिलता था। लेकिन इस बार एक महीना बीत जाने के बाद भी उन्हें सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल रहा है। विधायक जयवीर सिंह का कहना है कि किसानों की समस्या को लेकर उपायुक्त व सिंचाई विभाग के अधिकारियों से बात की गई है। जिस पर उन्हें जल्द पानी मुहैया करवाने का आश्वासन मिला है।