खरखौदा। थाना कलां चौक पर एसबीआई बैंक के पास तीन बदमाश एक कार लेकर भाग गए। कार मालिक की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खरखौदा के वार्ड 6 निवासी मनीष का कहना है कि वह रिट्ज कार का चालक है। सोमवार शाम को वह झरोठ गांव निवासी महिला राजबाला व मीनू को उनके गांव से खरखौदा लेकर आया था। उसने खरखौदा पहुंचकर अपनी कार को एसबीआई बैंक के पास खड़ा कर दिया। इस दौरान वह महिला मीनू के साथ सामने स्थित फोटो स्टेट की दुकान पर आ गए। इसी दौरान तीन युवक आए और उन्होंने कार में बैठी राजबाला से पूछा कि भाई कहां गया? जिस पर राजबाला कार से उतरकर उसे बुलाने के लिए फोटो स्टेट की दुकान पर आ गई। मौके का फायदा उठाकर तीनों युवक कार लेकर फरार हो गए। कार मालिक की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।