फोटो 06: सोनीपत की अग्रवाल धर्मशाला में लगे शिविर के दौरान नेत्र जांच कराते बुजुर्ग। स्रोत: सम
सोनीपत। दी महाराजा अग्रसेन समिति की ओर से गुड़ मंडी स्थित अग्रवाल धर्मशाला में नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 180 लोगों ने अपनी आंखों की जांच कराई। इनमें से 21 मरीजों में मोतियाबिंद की शिकायत मिली। मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों को ऑपरेशन के लिए दिल्ली के वेणु आई अस्पताल में ले जाया गया। जरूरतमंदों को निशुल्क चश्मे दिए गए। समिति के उपप्रधान संजय सिंगला ने बताया कि हर महीने के पहले मंगलवार को शिविर का आयोजन किया जाता है। जांच के बाद जरूरतमंदों का निशुल्क इलाज भी किया जाता है। इस मौके पर प्रधान टीकाराम मित्तल, ओडी गर्ग, दयाराम जैन, डाॅ. राजेश गुप्ता,राजीव गर्ग, लक्ष्य गोयल, आशु मंगला, विनोद गोयल, साहिल मित्तल, अमन गोयल, दीपक कुमार, प्रदीप गोयल मौजूद रहे।