फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 180 लोगों ने कराई नेत्र जांच, 53 को पाई गई मोतियाबिंद की शिकायत

Wed, 06 Nov 2024 02:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटाे 13- सोनीपत के गुड़ मंडी स्थित अग्रवाल धर्मशाला में शिविर के दौरान महिला के नेत्रों की जांच
विज्ञापन
सोनीपत। गुड़ मंडी स्थित अग्रवाल धर्मशाला में दी महाराजा अग्रसेन समिति की ओर से नेत्र जांच शिविर लगाया गया। शिविर में गुरुग्राम के चिकित्सकों की टीम 180 लोगों के नेत्रों की जांच की। इसमें 53 लोगों को मोतियाबिंद की शिकायत पाई गई। अन्य मरीजों काे जांच के बाद निशुल्क दवाई दी गई।
विज्ञापन

समिति के प्रधान टीकाराम मित्तल व संजय सिंगला ने बताया कि मोतियाबिंद के 20 मरीजों को 6 नवंबर को टीम के साथ ऑपरेशन के लिए गुरुग्राम भेजा जाएगा। अन्य 20 मरीजों का 7 व 13 मरीजों का 8 नवंबर को ऑपरेशन करवाया जाएगा। शिविर में मरीजों को निशुल्क जांच के साथ दवाई व चश्मे भी प्रदान किए गए। चश्मों का प्रबंध अर्णव ऑप्टिशियन व वर्मा लैब की ओर से मरीजों के मधुमेह व रक्तचाप की जांच की गई।
शिविर प्रभारी प्रदीप गोयल ने बताया कि शिविर में काठ मंडी स्थित किड्स कॉन्वेंट स्कूल के 12 बच्चों की भी जांच की गई। शिविर में महासचिव ओडी गर्ग, दयाराम जैन, डॉ. राजेश गुप्ता, राजीव गर्ग, लक्ष्य गोयल, आशु मंगला, साहिल मित्तल, श्याम सुंदर मित्तल, विनोद गोयल, चिकित्सक टीम के प्रभारी सुभाष यादव, डॉ. अंकित द्विवेदी, विकास, पुनीत गुप्ता व रूबी तिवारी मौजूद रहे।

फोटाे 13- सोनीपत के गुड़ मंडी स्थित अग्रवाल धर्मशाला में शिविर के दौरान महिला के नेत्रों की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें