फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 18 विद्यार्थियों ने दी पुनर्वास मनोविज्ञान की परीक्षा

विज्ञापन
14-रोहतक के सिरतार संस्था में इग्नू नई दिल्ली के तहत संचालित पीजीडीआरपीसी कोर्स की प्रायोगिक पर
विज्ञापन
रोहतक। सिरतार संस्थान (इग्नू वर्क सेंटर) में शनिवार को इग्नू के अंतर्गत संचालित पीजीडीआरपीसी कोर्स (पुनर्वास मनोविज्ञान में स्नातकोत्तर डिप्लोमा) की आंतरिक एवं बाह्य प्रायोगिक परीक्षा हुई। इग्नू क्षेत्रीय केंद्र करनाल के उपनिदेशक डॉ. अमित जैन ने ऑनलाइन जुड़कर परीक्षा प्रक्रिया की निगरानी की। परीक्षा में सिविल अस्पताल रोहतक के पुनर्वास साइकोलॉजिस्ट डॉ. कर्मवीर कुंडू ने बाह्य परीक्षक के रूप में व सिरतार के नैदानिक मनोवैज्ञानिक डॉ. मुकेश कुमार ने आंतरिक परीक्षक के रूप में विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षा संपन्न कराई। परीक्षा में कुल 22 विद्यार्थियों में से 18 विद्यार्थी उपस्थित रहे। संस्थान के प्राचार्य एवं कोऑर्डिनेटर डॉ. एडी पासवान मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें