फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने 129 एनएचएम कर्मी किए टर्मिनेट, कर्मियों ने अस्पताल से धरना स्थल बाहर निकाला, 20 चालक आउटसोर्स पर लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत के 129 एनएचएम कर्मी बर्खास्त, 20 चालक आउटसोर्स पर लगाए
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। एनएचएम कर्मियों संग एंबुलेंस चालकों की हड़ताल वीरवार को 10वें दिन भी जारी रही। वहीं एनएचएम एमडी के आदेश के बाद हड़ताल में शामिल 129 कर्मियों को बर्खास्त कर दिया गया है। वहीं कर्मियों ने अस्पताल से धरना स्थल बाहर निकाला। कर्मियों की हड़ताल के चलते मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को देखते हुए 20 चालकों को एंबुलेंस चलाने के लिए आउटसोर्स पर लिया गया।
एनएचएम कर्मचारी संघ के प्रधान देवेंद्र डागर ने कहा कि कर्मी सरकार से नियमित करने, वार्षिक अनुबंध बंद करने, बकाया एरियर व सातवें वेतन आयोग का लाभ देने की मांग कर रहे हैं। लेकिन सरकार कर्मचारियों की मांगों पर कोई ध्यान नहीं दे रही है। इन्हीं मांगों को लेकर कर्मी पहले भी हड़ताल कर चुके हैं। सरकार ने आश्वासन देने के बाद भी उनकी मांगों को लागू नहीं किया है। जब तक सरकार की ओर से उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तक वह उनकी हड़ताल जारी रहेगी। इस दौरान कप्तान राणा, रवि पन्नू, राजेश, डॉ. चक्रवर्ती, हरीश, सुनीता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में मरीजों को बढ़ रही परेशानी
नागरिक अस्पताल में एनएचएम कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से मरीजों की परेशानी बढ़ रही है। लोग इलाज के लिए निजी वाहनों व प्राइवेट एंबुलेंस में सवार होकर अस्पताल में पहुंच रहे हैं। वहीं गर्भवती को भी डिलीवरी के लिए अस्पताल लाने में दिक्कत हो रही है। वहीं मरीजों को रेफर भी किया जा रहा है, लेकिन उन्हें प्राइवेट एंबुलेंस या निजी वाहन से पीजीआई रोहतक व खानपुर कलां मेडिकल कॉलेज में पहुंचाया जा रहा है। मरीजों की सुविधा के लिए सरकारी एंबुलेंस चलाने के लिए 20 चालकों को आउटसोर्स पर लिया गया।
विज्ञापन

--
एक दिन पहले ड्यूटी पर वापस आने के लिए कर्मियों को नोटिस दिया गया था। वीरवार को 129 कर्मचारी ड्यूटी पर वापस नहीं लौटे तो उन्हें बर्खास्त कर दिया गया है। मरीजों की सुविधा के लिए 20 चालकों को आउटसोर्स पर लिया गया है।
-डा. जयकिशोर उप सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें