फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल कोच फैक्ट्री के भूमि पूजन की तैयारी, रेलवे अधिकारियों ने किया जमीन का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
रेल कोच फैक्ट्री के भूमि पूजन की तैयारी, रेलवे अधिकारियों ने किया जमीन का निरीक्षण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गन्नौर/सोनीपत। बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में बनने वाली रेल कोच रिपेयर फैक्ट्री के निर्माण के लिए 11 जनवरी को भूमि पूजन किया जाएगा। सांसद रमेश कौशिक भूमि पूजन के अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित होंगे। भूमि पूजन की तैयारियों को लेकर बुधवार को रेलवे अधिकारियों ने रेल कोच रिपेयर फैक्ट्री की जमीन का निरीक्षण करते हुए भूमि पूजन के लिए स्थान निर्धारित किया।
विज्ञापन

रेलवे के चीफ मेकेनिकल इंजीनियर हैप्पी वालिया ने अधिकारियों को टेंट, पार्किंग, होर्डिंग व सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 11 जनवरी को भूमि पूजन के बाद रेल कोच रिपेयर फैक्ट्री का निर्माण कार्य तीव्र गति से शुरू किया जाएगा। उन्होंने भूमि पूजन के दौरान रेल कोच रिपेयर फैक्ट्री के मॉडल का प्रदर्शन करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान रेलवे के सीनियर डिवीजनल इंजीनियर एनएस बघेल व सीनियर सेक्शन इंजीनियर ओपी नागपाल, एचएसआईआईडीसी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के प्रधान शमशेर शर्मा, रामधन मलिक, हरप्रीत, नवीन शर्मा, सुमित अत्री व एचएसआईआईडीसी के सुपरवाइजर ईश्वर शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें