फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केएमपी-केजीपी गोल चक्र पर चलती कार में लगी आग, कूदकर बचे कार सवार

विज्ञापन
विज्ञापन
केएमपी-केजीपी गोल चक्र पर चलती कार में लगी आग, कूदकर बचे कार सवार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुंडली/सोनीपत। केएमपी-केजीपी गोलचक्र पर बढ़मलिक के पास एक चलती कार में आग लग गई। चालक ने तुरंत साइड में कार रोक दी और साथी सहित नीचे कूदकर जान बचाई। आग से कार पूरी तरह से जलकर ढांचे में बदल गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दिल्ली के अलीपुर के पास स्थित गांव जींदपुर का रहने वाला प्रमोद राणा वीरवार देर शाम अपने साथी के साथ होंडा सिटी कार में सवार होकर मेरठ जा रहा था। जब वह केएमपी-केजीपी गोलचक्र पर बढ़मलिक के पास पहुंचे तो इसी दौरान अचानक कार में आग लग गई। आग लगी देख चालक ने कार को एक तरफ रोक दिया। जिसके बाद चालक कार से बाहर कूद गए। उन्होंने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन काबू नहीं पाया जा सका। जिस पर मामले से अग्निशमन व पुलिस को अवगत कराया। सूचना के बाद पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें