फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश के 14 हजार तालाब व सरोवरों की हालत सुधारेगी सरकार, कंपनियों संग मिलकर सुधारेंगे गांवों की हालत: सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के 14 हजार तालाब-सरोवरों की हालत सुधारेगी सरकार: सीएम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
खरखौदा/सोनीपत। सीएम मनोहर लाल ने कहा है कि प्रदेश में 14 हजार तालाब और सरोवरों की हालत सुधारी जाएगी। इनकी हालत खराब हो चुकी है, इनमें पशुओं तक के नहाने का पानी नहीं है, तो सरोवरों में व्यक्ति स्नान कैसे कर सकते हैं। इन तालाबों व सरोवरों के सुधार के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए तालाब प्राधिकरण का गठन भी हो चुका है। कहा कि गांवों में ज्यादा विकास कराने के लिए कंपनियों से सीएसआर के तहत सहयोग लिया जाएगा, जिनके साथ मिलकर गांवों में एक हजार करोड़ से ज्यादा रुपया खर्च किया जाएगा। इसके लिए दिवाली के बाद कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक होगी, जिससे गांवों में विकास का खाका तैयार किया जा सके। वहीं शमशान घाट के रास्ते पक्के करने के साथ ही टिन शेड व पानी की व्यवस्था पर भी 750 करोड़ रुपये प्रदेश में खर्च किए जाएंगे।
सीएम मनोहर लाल शनिवार को खांडा गांव में सेहरी खांडा शौर्य दिवस कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। जहां सीएम ने सबसे पहले बंदा वीर बैरागी की मूर्ति का अनावरण किया और उसके बाद जनसभा को संबोधित किया। जहां सीएम ने कहा कि संस्कृति व गौरव को याद करने से वह हमेशा बढ़ते हैं और हरियाणा की संस्कृति के साथ ही गौरव ऐसा है कि उसे याद करते रहना जरूरी है। उन्होंने कहा कि जब लोग गुलामी की जिंदगी जीने को मजबूर थे। उस समय गुरु गोविंदसिंह ने बंदा वीर वैरागी के रूप में एक ऐसा सेनापति दिया था, जिसने धरा को मोड़ने का काम किया था। उन्होंने अपने कार्य की शुरूआत जहां से की थी, वह खांडा गांव था। सीएम मनोहर लाल ने बंदा वीर बैरागी के बचपन से लेकर वीर योद्धा बनने तक के सफर को जनता के समक्ष रखते हुए कहा कि मैं जिस कुल से संबंध रखता हूं उस कुल का संबंध भी बंदा वीर बैरागी से रहा है। क्योंकि उस सेना में उनके पुरखे भी सैनिक थे और उन्होंने लालकिले पर अपनी शहादत दी थी। सीएम ने कहा जिस धरा से बंदा वीर बैरागी ने अपना सैन्य मुख्यालय खोला था, उसी धरा पर वह 50 करोड़ रुपये से बनने वाले आर्मड फोर्स प्रिपेटरी इंस्टीट्यूट की घोषणा कर रहे हैं और उसके निर्माण में सीएसआर कंपनी योगदान देंगी। इसके लिए पंचायत 50 एकड़ जमीन देगी। उन्होंने कहा कि लंबे समय से बिगड़ी व्यवस्था में परिवर्तन लाने का उनकी सरकार ने काम किया है, अब ऑनलाइन सिस्टम से लोगों के लिए हर काम आसान हो गया है। सीएम ने कहा कि हरियाणा का नाम व गौरव कैसे बढ़े, सरकार उस ओर काम करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डा. राजसिंह ने तोहफे में सौंपी तलवार और धनुष, सीएम ने खुशी में हवा में लहराई
खांडा में कार्यक्रम के संयोजक कारपोरेट मंत्रालय केंद्र सरकार में उत्तरी जोन के निदेशक डा. राज सिंह ने कहा कि उनका सौभाग्य है कि मैने ऐसे परिवार में जन्म लिया है, जिन्हें ऐसे महान पुरुष की मेजबानी करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उन्होंने बताया कि सीएम मनोहर लाल के पूर्वज 1709 में इस गांव में रहे और महान योद्धा बंदा वीर वैरागी की सेना का प्रशिक्षण लिया और 1716 में लाल किले पर शहादत दी। उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का संबंध खांडा से होने के चलते उन्हें मुख्यातिथि की जगह मुख्य मेजबान बताया। सीएम मनोहर लाल को बंदा वीर वैरागी स्मृति चिन्ह देने के साथ ही उनके शस्त्र के रूप में तलवार व धनुष आदि भी भेंट किए गए। जिसपर सीएम काफी खुश नजर आए और मंच पर खड़े होकर तलवार लहराने के साथ ही तीर से बाण भी छोड़ा। वहां डा. राजसिंह ने अपनी पत्नी मीनाक्षी व परिवार के सदस्यों के साथ सीएम का स्वागत भी किया। इस दौरान शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन, मंत्री मनीष ग्रोवर, सांसद रमेश कौशिक, राजीव जैन, पंजाब के पूर्व मंत्री केके बाबा, रामचंद्र जांगड़ा, कर्नल टेकचंद, राजबीर झरोठ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें