अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत।
अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने के लिए जिले के कई जीनियस विद्यार्थी वीरवार को परीक्षा देंगे। अन्य विद्यार्थियों के बीच जीनियस का दर्जा पाने के लिए विद्यार्थी जद्दोजहद करेंगे। आठवीं से 11वीं कक्षा के बच्चों के लिए बंसल क्लासेज कोटा और अमर उजाला यह अवसर -जीनियस ब्रिगेड कार्यक्रम- के तहत लेकर आ रहे हैं। इसका उद्देश्य शैक्षणिक जीवन में आगे बढ़ने के लिए मेधावी छात्रों की पहचान करना और उन्हें प्रोत्साहित करना है।
उत्तर भारत के 36 जिलों में होने जा रही जीनियस ब्रिगेड की फाइनल परीक्षा में 75 प्रतिशत और इससे अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थी रजिस्टेशन करा सकते हैं। इसमें भाग लेने वाले छात्रों को नकद पुरस्कार और 95 प्रतिशत तक की स्कालरशिप मिलेगी। इस जीनियस ब्रिगेड कार्यक्रम का आयोजन सोनीपत में देवडू रोड पर स्थित ऋषिकुल विद्यापीठ में 16 नवंबर को सुबह 9 बजे से किया जाएगा। 60 मिनट की इस लिखित परीक्षा में सामान्य ज्ञान, गणित, विज्ञान, तर्क आदि से संबंधित सवाल पूछे जाएंगे। इसके अलावा बंसल क्लासेज कोटा की ओर से विद्यार्थियों के लिए विशेष करियर काउंसिलिंग सेशन भी आयोजित किया जाएगा। अपने होनहार को बंसल क्लासेज कोटा और अमर उजाला जीनियस ब्रिगेड में शामिल करने के लिए 7027781197 पर संपर्क करें और रजिस्ट्रेशन कराएं।