फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों में नोटिफिकेशन के उल्लघंन का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
किस कार्यों में नोटिफिकेशन के उल्लघंन का आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो,
खरखौदा। गांव गोपालपुर निवासी सुखराज ने सीएम विंडो पर शिकायत देकर पंचायती राज संस्था द्वारा खरखौदा क्षेत्र के गांवों में कराए जा रहे विकास कार्यों में नियमों का उल्लघंन किए जाने का आरोप लगाया है। जिससे विकास कार्यों में अधिक पैसा खर्च किया जा रहा है। उनका कहना है कि ग्रामीण विकास कार्यों में फ्लाई-एस ईंट लगाने का प्रावधान है, परंतु ऐसा नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा है कि विकास कार्यों में रेड ब्रिक का ही प्रयोग किया जा रहा है। जबकि उनके मुकाबले फ्लाई एस ब्रिक के एचएसआर में रेट बहुत कम हैं। उन्होंने कहा कि रेड ब्रिक से जहां पर्यावरण दूषित होता हैं वहीं पर कीमत भी अधिक देनी पड़ती है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि जो अधिकारी सरकारी पैसे का दुरूपयोग कर रहे हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें