फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजरे की खरीद नहीं होने पर आत्मदाह की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजरे की खरीद नहीं होने पर आत्मदाह की चेतावनी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो,
खरखौदा। अनाज मंडी में बाजरे व कपास की खरीद शुरू कराने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन का धरना आठवें दिन भी एसडीएम कार्यालय पर जारी रहा। किसानों ने जल्द खरीद की मांग करते हुए सुनवाई न होने पर आत्मदाह करने की धमकी दी है।
विज्ञापन

धरने को संबोधित करते हुए ब्लाक अध्यक्ष राजसिंह दहिया ने कहा कि अगर जल्द ही सरकार ने बाजरे व कपास की खरीद शुरू नहीं की तो यूनियन सदस्य धरना स्थल पर आत्मदाह करने को मजबूर होंगे। जिसकी जिम्मेदारी सरकार व प्रशासन की होगी। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को बर्बाद करने पर तुली हुई है। किसान हितेषी कहने वाली सरकार किसानों के हितों को ताक पर रखकर काम कर रही है। जिसे यूनियन बर्दास्त नहीं करेगी। इस मौके पर राजकुमार, राजेंद्र, छतर सिंह, रामकरण, यशु दहिया, विकेश दहिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें