अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ की जिला इकाई का सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल बुधवार को डीईईओ से मिला। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने अध्यापकों की लंबित मांगों को लेकर चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल को उनकी मांगों के समाधान को 15 दिन में पूरा करने का आश्वासन मिला। जिलाध्यक्ष संजीव मोर ने कहा कि यदि समय रहते इनका समाधान नहीं हुआ तो अध्यापक संघ बैठक करके आगामी आंदोलन की योजना तैयार करेगा। इस अवसर पर सचिव जोगिंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष नरेंद्र चहल, सहसचिव रोहताश गंगाणा, गोहाना प्रधान अशोक, मुंडलाना प्रधान देवदत्त आदि मौजूद रहे।