फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर जगह समान विकास कराना भाजपा का लक्ष्य : जैन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत।
शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन ने रविवार को शहर की विभिन्न गलियों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। कविता जैन ने कहा कि भाजपा सरकार का लक्ष्य प्रत्येक गली-मोहल्ले में प्राथमिकता के आधार पर समान विकास कराना है।
विज्ञापन

कविता जैन ने मिल्टन फैक्ट्री के नजदीक गोविंद नगर में 45 लाख रुपये की लागत से गली निर्माण व 30 लाख रुपये की लागत से पानी निकासी के लिए स्ट्राम वाटर सिस्टम का शिलान्यास किया। इसके अलावा 73 लाख रुपये की लागत से बनने वाली विशाल नगर की गली नंबर 6, 7, 8 के अलावा मायापुरी की गली नंबर 3 व जैन बाग कालोनी में 20 लाख रुपये की लागत से बनने वाली गली का नारियल तोड़कर शिलान्यास किया। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने कहा कि सोनीपत में भाजपा के पांच साल के शासन के दौरान मूलभूत सुविधाओं का ढांचा मजबूत कराया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा नेता नवीन मंगला, मनोज गुप्ता, प्रमोद शर्मा, संजीव वलेचा, ब्रजभूषण शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

फोटो 04- नारियल का तोड़ कर गली निर्माण कार्य का शुभारंभ करती केबिनेट मंत्री कविता जैन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें