फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: राज्यपाल प्रो. असीम घोष पहुंचे सोनीपत, उपायुक्त ने किया स्वागत

Mon, 08 Dec 2025 01:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 33- सोनीपत के मुरथल स्थित दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में राज्
विज्ञापन
सोनीपत। राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष रविवार शाम मुरथल स्थित दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीसीआरयूएसटी) में पहुंचे। विश्वविद्यालय के विश्राम गृह में उपायुक्त सुशील सारवान ने राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष का श्रीमद्भागवत गीता भेंट कर स्वागत किया। इससे पहले हरियाणा पुलिस के जवानों ने राज्यपाल के आगमन पर गार्ड ऑफ ऑनर प्रस्तुत किया। राज्यपाल ने परेड का निरीक्षण कर जवानों की अनुशासनशीलता की सराहना की। उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि राज्यपाल प्रो. असीम घोष सोमवार को जिले में होने वाले कार्यक्रमों में भाग लेंगे। सबसे पहले वह अशोका विश्वविद्यालय का दौरा करेंगे। तत्पश्चात हरियाणा खेल विश्वविद्यालय, राई में होने वाले प्रथम दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें