फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

800 मीटर दौड़ में निकिता-तुषार, ट्रिपल जंप में साक्षी विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
800 मीटर दौड़ में निकिता-तुषार, ट्रिपल जंप में साक्षी विजेता
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मुरथल में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हो गया। जिसमें 800 मीटर दौड़ में निकिता और तुषार जीते तो ट्रिपल जंप में साक्षी विजेता रहीं। शुभारंभ के मौके पर विवि के रजिस्ट्रार प्रो अनिल खुराना ने कहा कि खेलकूद से हमारे मन का तनाव दूर होता है और इससे मन व शरीर को शांति मिलती है। खेलकूद जीवन के मुश्किल समय में शरीर को शक्ति देता है।
विज्ञापन

डीपीई डॉ. संतोष सिंधु ने बताया कि लड़कियों की 800 मीटर दौड़ प्रतिस्पर्धा में बीएससी प्रथम वर्ष की निकिता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि ईसीई की निधि ने द्वितीय व एमटेक की सीमा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लड़कों में बॉयोटेक्नोलॉजी के तुषार त्यागी ने प्रथम, ईसीई के मोहित ने द्वितीय व तरुण ने तृतीय स्थान हासिल किया। डिस्कस थ्रो में एमबीए द्वितीय वर्ष की मनीषा पहले, बीएसएसी फिजिक्स ऑनर्स की अंजली दूसरे व एमबीए द्वितीय वर्ष की कोमल तीसरे स्थान पर रही। लड़कों में सीएसई के अनिल आंतिल प्रथम, सिविल इंजीनियरिंग के विक्रम द्वितीय व सीएसई के सितेंद्र तृतीय स्थान पर रहे। ट्रिपल जंप में इलेक्ट्रीकल इंजीनियरिंग साक्षी ने प्रथम, बीएससी फिजिक्स की दीक्षा ने द्वितीय व बीएससी केमिस्ट्री की भावना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लॉन टेनिस में गौरव, सचिन, दीपक, अजय कुमार व दीपक कुमार की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बैडमिंटन में अपूर्व, दीपक, मयंक गुप्ता, ऋषभ व योगेंद्र की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस दौरान प्रो. मनोज दूहन, प्रो. सुखदीप सिंह, खेल निदेशक डा. बिरेंद्र सिंह हुड्डा, डीपीई डा. संतोष सिंधु, डा. पवन दहिया, अमित दहिया, लीला राम, भूपेंद्र सिंह, सरिता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें