फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्व देशवाल खाप के अध्यक्ष चुने गए शिवधन

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्व देशवाल खाप के अध्यक्ष चुने गए शिवधन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना। सर्व देशवाल खाप के अध्यक्ष पद को लेकर चला आ रहा विवाद सोमवार को निपट गया। गांव खेड़ी दमकन में हुई पंचायत में विवाद को सुलझाते हुए सर्वसम्मति से कल्याणकारी पंथ के संस्थापक स्वामी जसमेर कल्याणकारी को मुख्य संचालक की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं अध्यक्ष भैयापुर लाढ़ौत गांव के शिवधन देशवाल को चुना गया।
विज्ञापन

सर्व देशवाल खाप को सक्षम नेतृत्व प्रदान करने के लिए बार-बार महापंचायतें हो रही थीं। लेकिन उसके बावजूद अध्यक्ष नहीं चुना जा रहा था। सर्वसम्मति से सोमवार को सर्व देशवाल खाप की कार्यकारिणी का गठन हो गया। नई कार्यकारिणी में कार्यकारी अध्यक्ष लाढ़ौत गांव के संजय देशवाल, भैयापुर लाढ़ौत गांव के ही सरपंच संजय देशवाल महासचिव व कदम देशवाल कोषाध्यक्ष चुने गए। वहीं राष्ट्रीय स्तर पर 31 सदस्यों की कमेटी का गठन भी किया गया। कमेटी में उमेद सिंह देशवाल, चांद राम देशवाल, दिलबाग देशवाल, ऋषिपाल देशवाल, रणबीर देशवाल, बलबीर देशवाल, राजेन्द्र देशवाल, दयानंद देशवाल, राजपाल देशवाल आदि शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें