फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी पर चाकू से हमला करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गांव उल्देपुर में शराब पीने के पैसे नहीं देने पर अपनी पत्नी पर चाकू से हमला करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त चाकू को बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

गांव उल्देपुर की रहने वाली पूनम ने सदर थाना पुलिस को बताया था कि उसकी शादी करीब 19 वर्ष पहले गांव उल्देपुर निवासी सज्जनपाल से हुई थी। उसका पति शराब पीने का आदी है। वह अक्सर शराब के नशे में उससे मारपीट करता है। रविवार देर शाम उसका पति घर पर आया था। घर आने के बाद वह उससे शराब लाने के लिए पैसे की डिमांड की थी। उसके मना करने पर आरोपी उससे मारपीट शुरू कर दी थी। बाद में उसके पति ने उसके पेट में चाकू मार दिया था। उसकी बेटी प्रीति व ज्योति ने उसे छुड़वाया था। बाद में उसका पति फरार हो गया था। महिला को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गांव से गिरफ्तार कर लिया है। एएसआई नरेश कुमार ने आरोपी को गिरफ्तार कर उससे चाकू बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। सदर थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि महिला पर चाकू से हमला करने के आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। उससे चाकू बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें