फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुरासिक पार्क में गुरदास मान नाइट के दौरान कई देशों की करेंसी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जुरासिक पार्क में गुरदास मान नाइट के दौरान कई देशों की करेंसी चोरी
विज्ञापन

सोनीपत/राई। गांव नांगल खुर्द स्थित जुरासिक पार्क में आयोजित गुरदास मान नाइट में भीड़ का फायदा उठाकर किसी ने एक व्यक्ति की पाकेट मार ली। जिसमें विदेशी और भारतीय करेंसी के साथ ही मोबाइल फोन भी था। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जुरासिक पार्क में हुई चोरी की वारदात से यहां की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा हो गया है। सोनीपत निवासी कुलजिंद्र ने पुलिस को बताया कि वह परिवार के साथ 14 अगस्त की रात को जुरासिक पार्क में आयोजित गायक गुरदास मान के कार्यक्रम में गया था। जब वह अपने बेटे को पानी पिलाने के लिए स्टाल पर लेकर गया तो वहां किसी ने उनकी पॉकेट मार ली। उसकी पॉकेट में 100 अमेरिकन डॉलर, चाइना का 45 जेडईयू, चाइना स्टेट बैंक के 500-500 यूनिट के दो नोट, सिंगापुर के 30 डॉलर, श्रीलंका के छह सिक्के, इंग्लैंड के 70 पाउंड, 14 हजार 700 रुपये, एचडीएफसी का डेबिट व क्रेडिट कार्ड, एप्पल मोबाइल फोन, गाड़ी की आरसी व अन्य कागजात थे। जब उसे मामले का पता लगा तो उसने अपने स्तर पर तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। जिस पर मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने जांच के बाद चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस चोर का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

सुरक्षा पर उठे सवाल
जुरासिक पार्क में हुई चोरी की घटना से यहां की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा हो गया है। सुरक्षा की चूक के कारण ही चोर वारदात को अंजाम देने के बावजूद निकल भागने में कामयाब रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
जुरासिक पार्क में गुरदास मान के कार्यक्रम के दौरान एक व्यक्ति ने पर्स चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। उस पर्स में कई देशों की करेंसी होने की बात कही है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
- राकेश कुमार, कार्यकारी थाना प्रभारी मुरथल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें