फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय कन्या स्कूल में विज्ञान सेमिनार का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मुरथल अड्डा में वीरवार को जिला स्तरीय विज्ञान सेमिनार का आयोजित किया गया। इसमें सभी खंडों से विजेता रहे 36 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। सेमिनार का उद्घाटन डीईओ सुमन नैन ने किया। प्रतियोगिता में डीएवी मल्टीपर्पज स्कूल सेक्टर-15 की टीम अव्वल रही। जिला विज्ञान विशेषज्ञ अनिल गोयल ने बताया कि विजेता टीम गुरुग्राम में 17 अगस्त को होने वाली राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। निर्णायक की भूमिका विरेंद्र दहिया, दीपक आंतिल और सुरेंद्र सिंह ने निभाई। प्राचार्या संतोष राठी ने प्रतिभागियों को बधाई दी। इस अवसर पर अविनाश, पूनम, साक्षी, सवीन खेड़ा, प्रीति, कृपाराम त्यागी, पायल, गगनदीप, सुषमा, बिंदु, सरिता, नीलू त्यागी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें