फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: रक्षाबंधन पर चलेंगी 159 रोडवेज बसें, महिलाओं के लिए फ्री सुविधा होगी कि नहीं आदेश का इंतजार

Wed, 06 Aug 2025 01:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत बस अड्डे पर अपने गंतव्य की ओर से जाने के लिए पहुंचे यात्री। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। रक्षाबंधन पर्व पर परिवहन विभाग की ओर से महिलाओं की सुविधा के लिए रोडवेज बसें चलाई जाएंगी। विभाग की ओर से 159 बसों का प्रबंध किया गया है। महिलाओं और उनके 15 साल तक के बच्चों को निशुल्क लाभ दिया जाएगा या नहीं अभी सरकार की ओर से आदेश नहीं जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

पर्व के चलते रोडवेज प्रशासन की ओर से सभी चालकों-परिचालकों की छुट्टी रद्द कर दी है। इस बार रक्षाबंधन 9 अगस्त को मनाया जाएगा। महिलाओं को बेहतर परिवहन सुविधा देने के लिए रोडवेज विभाग तैयारियों में जुट गया है।
रक्षाबंधन पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए योजना तैयार की जा रही है। इसके तहत लंबे रूटों पर दौड़ने वाली बसों के फेरे कम कर स्थानीय रूटों पर चलाने की योजना है।
विज्ञापन



कर्मचारियों की छुट्टियां की रद्द

रक्षाबंधन पर रोडवेज अधिकारियों ने सभी चालकों-परिचालकों व अन्य कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। लंबे रूट पर दौड़ने वाली बसों की संख्या भी घटा दी है। इन बसों को लोकल रूट पर चलाया जाएगा। हालांकि, यह व्यवस्था 8 व 9 अगस्त के लिए की गई है।

-
लोकल रूटों की बसों पर रहेगा फोकस
सोनीपत और गोहाना बस अड्डे से वर्तमान समय में 159 बसें हैं। यहां से उत्तर प्रदेश, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब व राजस्थान के लिए सीधी बस सेवा उपलब्ध हैं। साथ ही प्रदेश के विभिन्न जिलों से भी सीधी कनेक्टिविटी है। ऐसे में सोनीपत डिपो से विभिन्न स्थानों पर जाने वाली महिलाओं को बेहतर परिवहन सुविधा मिल सकेगी। अधिकारियों ने कहा कि दो दिन तक विभिन्न लोकल रूटों पर बसों की संख्या बढ़ाने पर फोकस रहेगा।
वर्जन
रक्षाबंधन पर भीड़ बढ़ने की संभावना है। ऐसे में रोडवेज चालकों-परिचालकों के साथ सभी स्टाफ कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। रोडवेज बसों में महिलाएं निशुल्क सफर करेंगी या नहीं इसके लिए अभी सरकार की ओर से कोई पत्र जारी नहीं किया गया है। -कर्मबीर, डीआई, रोडवेज डिपो, सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें