फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद से आने-जाने वाली ट्रेनों के समय में बदलाव

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। उत्तर रेलवे की ओर से सोमवार को जारी हुए नए टाइम टेबल में सोनीपत रेलवे स्टेशन पर जींद से आने वाली तीनों ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है। यात्रियों की ओर से सुबह व शाम के समय ट्रेनों को चलाने की मांग की जा रही थी, ताकि उन्हें दिल्ली व पानीपत की तरफ आने जाने में परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक गजेंद्र सिंह ने बताया कि जींद से चलकर सुबह 9:30 बजे सोनीपत आने वाली (74030) पैसेंजर ट्रेन अब सुबह 6.55 पर आया करेगी। सोनीपत से जींद जाने के लिए यह ट्रेन (74029) अब 9:05 की बजाय 9:40 बजे चला करेगी। वहीं ट्रेन नंबर 74019 अब दोपहर 1:30 की बजाय 1:35 बजे सोनीपत से जींद के लिए रवाना होगी। इसके अलावा सोनीपत से जींद जाने के लिए यह ट्रेन (74039) अब दोपहर बाद 3:30 की बजाय शाम 6:10 बजे चला करेगी। इससे दैनिक यात्रियों को काफी फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें