फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी और हल्की बारिश ने बढ़ाई मुसीबत, गोहाना में खंभे टूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। जिले में मानसून का इंतजार कर रहे लोगों को रविवार को आई हल्की बारिश ने कुछ राहत दी। हालांकि इस दौरान आई आंधी मुसीबत बन गई। बारिश से तापमान में 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई लेकिन उमस लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी रही। आंधी के कारण गोहाना में कई जगहों पर खंभे टूट गए और अन्य स्थानों पर भी पेड़ टूटने के साथ बिजली बाधित रही। गोहाना में गोशाला का शेड उड़ने से बाग संचालक उसमें दब गया। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार जुलाई के दूसरे सप्ताह तक जिले में मानसून दस्तक दे देगा।
विज्ञापन

रविवार सुबह दिल्ली-एनसीआर में थंडरस्टार्म विकसित होने से आसमान में बादल छा गए। तड़के करीब पांच बजे तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। हालांकि करीब 7 बजे ही आसमान से बादल छट गए और दोपहर 2 बजे तक लोगों को तेज धूप का सामना करना पड़ा। जिसके बाद एक बार से आसमान में बादल आए और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई। दिन का अधिकतम तापमान रविवार को 39 डिग्री दर्ज किया गया और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा। हालांकि शनिवार की अपेक्षा तापमान में 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। परंतु उमस ने लोगों को परेशान किया। मौसम विभाग के अनुसार सप्ताह के अंत तक तापमान 40 डिग्री के आसपास बना रहेगा। जुलाई माह में मानसून की दस्तक के बाद तापमान में गिरावट आनी शुरू हो जाएगी।
खरीफ के रकबे में होगी बढ़ोतरी
रविवार को जिले के कई क्षेत्रों में हुई बारिश से किसानों को राहत मिली है। अब तक कमजोर साबित हुए प्री मानसून और गर्मी की वजह से किसान खरीफ की फसलों की बिजाई व रोपाई करने में बच रहे थे। बरसात होने के बाद अब धान की रोपाई की गति बढ़ सकती है। जिले में इस बार 95 हजार हेक्टेयर भूमि में धान की रोपाई होने का अनुमान लगाया गया है, जबकि अब तक महज 3 हजार हेक्टेयर भूमि में ही धान की रोपाई हो पाई है। बरसात से ज्वार, मक्का आदि हरे चारे की फसलों को भी काफी फायदा पहुंचेगा।
विज्ञापन

सड़कों पर पेड़ गिरे, बिजली आपूर्ति बाधित
रविवार को तेज हवा के साथ हुई बारिश से कई स्थानों पर पेड़ टूटकर सड़कों पर गिर गए। जिससे वाहन चालकों को परेशानी हुई। तेज हवा चलने की वजह से बिजली आपूर्ति भी बाधित रही। जिससे लोगों की मुसीबत बढ़ गई। ॉ
तेज आंधी में गिरे बिजली लाइन के 60 खंभे
गोहाना क्षेत्र में आंधी से बिजली लाइन के 60 खंभे गिर गए। कई जगह मुख्य लाइन के खंभे व इंसुलेटर भी क्षतिग्रस्त हो गए। इससे 33 केवीए के चार सब स्टेशनों मदीना, कथूरा, रुखी और भैंसवाल में बिजली सप्लाई प्रभावित हुई। रविवार दोपहर डेढ़ बजे तक निगम के अधिकारियों ने लाइनों को ठीक करवा कर पावर हाउसों में बिजली सप्लाई चालू करवा दी। उधर ग्रामीण क्षेत्र में लाइनों पर टूटे व गिरे खंभों को ठीक किया जा रहा है।
कथूरा सब डिवीजन में विभिन्न लाइनों पर करीब 45 खंभे गिरने व टूटने की सूचना है। अन्य सब डिवीजनों में भी बिजली की लाइनें और खंभे क्षतिग्रस्त हुए है।
- वीरेंद्र मोर, एक्सईएन, बिजली निगम।
आंधी में उड़ा गोशाला का शेड
गोहाना के गांव बलि ब्राह्मणान में आंधी के दौरान गोशाला का शैड उड़ गया। शेड उड़कर गोशाला के पीछे बने एक बाग में जा गिरा। जिससे बाग संचालक संतराम भी नीचे दब गया। जिसे ग्रामीणों ने निकाला। गोशाला का शेड गिरने से तीन गायों की मौत हो गई। वहीं तूड़ा भी नष्ट हो गया। बाग संचालक संतराम ने बताया कि उसके बाग के करीब 40 पौधे तो बिल्कुल नष्ट हो चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें