गन्नौर। बिजली निगम के एसीएस टीसी गुप्ता ने शुक्रवार को बड़ी औद्योगिक क्षेत्र फेस-3 में निर्मित पावर हाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उद्योगपतियों को आश्वासन दिया कि जल्द ही पावर हाउस को शुरू कर दिया जाएगा, जिससे औद्योगिक क्षेत्र में 24 घंटे बिजली उपलब्ध रहेगी। इस दौरान उन्होंने उद्योगपतियों की समस्याएं भी सुनीं और उनके समाधान के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
इससे पहले एसीएस टीसी गुप्ता का औद्योगिक क्षेत्र में पहुंचने पर एचएसआईआईडीसी औद्योगिक एसोसिएशन बड़ी के प्रधान शमशेर शर्मा, नवीन कौशिक, रामधन मलिक, कपिल बधवार ने स्वागत किया। एसीएस टीसी गुप्ता सबसे पहले पावर हाउस का निरीक्षण करने पहुंचे। जहां उन्होंने अधिकारियों से पावर हाउस के बारे में जरूरी जानकारी मांगी। इसके उपरांत उन्होंने उद्योगपतियों की समस्याएं सुनते हुए उनके समाधान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जल्द ही पावर हाउस से सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। औद्योगिक क्षेत्र में 24 घंटे बिजली उपलब्ध रहेगी। उन्होंने बिजली व्यवस्था सुचारू रखने के लिए चार अतिरिक्त कर्मचारियों को तैनात करने के निर्देश दिए, ताकि बिजली फाल्ट होने पर जल्द से जल्द उसे ठीक किया जा सके। इस दौरान चीफ इंजीनियर कुलबीर मलिक, एसई मुकेश चौहान, एक्सईएन विनय जैन, मनिंद्र कादियान, जेसी शर्मा, एसडीओ अश्वनी कौशिक, प्रवीण सिंह, राजेश जाखड़ आदि मौजूद रहे।