फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र के बाहर खड़े युवक के मोबाइल में मिला पेपर का फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षा केंद्र के बाहर खड़े युवक के मोबाइल में मिला पेपर का फोटो
विज्ञापन

-खेड़ी गुज्जर परीक्षा केंद्र से लीक हुआ 12वीं का इतिहास का पेपर, जिले में 10 नकलची पकड़े
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत/गन्नौर। हरियाणा बोर्ड की परीक्षा में नकल नहीं रुक रही है और पेपर शुरू होते ही मोबाइल में फोटो खींचकर बाहर भेज दिया जाता है। गन्नौर के खेड़ी गुज्जर गांव से वीरवार को 12वीं का इतिहास का पेपर लीक हो गया। एसडीएम ने गन्नौर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के केंद्र से एक युवक को पकड़ा तो उसके मोबाइल में पेपर का फोटो मिला। वह पेपर खेड़ी गुज्जर से लीक हुआ था, जिसके बाद एसडीएम ने युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं जिलेभर में 10 परीक्षार्थियों को नकल करते हुए पकड़ा गया और उनकी यूएमसी बनाई गई।
विज्ञापन

एसडीएम सुरेंद्रपाल वीरवार को गन्नौर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय स्थित परीक्षा केंद्र का दौरा किया। इस दौरान उनको चार युवक परीक्षा केंद्र के बाहर घूमते हुए मिले। एसडीएम ने धारा 144 का उल्लंघन करने पर चारों युवकों को पकड़ लिया। इनमें से गांव भांवर गांव के युवक के मोबाइल की जांच की गई तो उसके मोबाइल में 12वीं का इतिहास के पेपर की फोटो मिली। इसकी जांच करने पर पता चला कि खेड़ी गुज्जर परीक्षा केंद्र से प्रश्न पत्र लीक हुआ है। इस पर एसडीएम ने युवक को पुलिस के हवाले किया और मामले की जांच खंड शिक्षा अधिकारी को सौंप दी। एसएचओ दिनेश कुमार ने बताया कि एसडीएम के निर्देशानुसार युवक को पकड़ा गया और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में जांच की जा रही है, जिससे पता लगाया जा सके कि प्रश्न पत्र लीक मामले में कौन-कौन शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें