फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नजि बस संचालकों ने उड़ाई शासन के आदेशों की धज्जियां, महिलाओं से वसूला किराया

विज्ञापन
विज्ञापन
निजी बस संचालकों ने आदेशों की उड़ाई धज्जियां, बहनों से जबरन वसूला किराया
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। रक्षाबंधन पर्व पर महिलाओं व उनके साथ 15 साल तक के बच्चों को रोडवेज व निजी बसों में मुफ्त सफर कराने के आदेशों की निजी बस संचालकों ने जमकर धज्जियां उड़ाई। निजी बसों में यात्रा करने वाली महिलाओं से परिचालकों ने जबरन किराया वसूला। सोनीपत-बहादुरगढ़ रूट पर निजी बस परिचालकों की तरफ से किराया वसूलने का महिलाओं ने विरोध किया। उन्होंने इसके खिलाफ रोडवेज जीएम जोगेंद्र रावल को शिकयत देकर कार्रवाई की मांग की है। बस अड्डे पर भीड़ के चलते बसों में चढ़ने के लिए महिलाओं को धक्कामुक्की करने को मजबूर होना पड़ा। वहीं, भीड़ होने के चलते यात्री बसों की छतों पर भी यात्रा करते दिखाई दिए।
निजी बस संचालकों की मनमानी के चलते महिलाएं भारी भीड़ के बीच रोडवेज बसों में सफर करने को मजबूर हुई। रविवार सुबह बहादुरगढ़ से सोनीपत पहुंची निजी बस में सवार महिलाओं से परिचालक द्वारा किराया वसूला गया। सोनीपत बस अड्डे पर पहुंचने के बाद महिलाओं ने किराया वसूलने की शिकायत रोडवेज जीएम जोगेंद्र रावल को दी। जीएम ने निजी बस चालक व परिचालक को तुरंत अपने कार्यालय में बुलाकर सरकार के आदेशों की पालना करने की हिदायत दी। साथ ही दोबारा शिकायत मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

गन्नौर रूट पर घंटों तक नहीं मिलीं बसें
गन्नौर रूट पर घंटों तक बस नहीं मिलने से महिला यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सोनीपत से गन्नौर जाने वाली बस ग्रामीण क्षेत्र से होकर जाती हैं। लंबे रूट से 20 से ज्यादा बसों को पहले ही हटा लिया गया था। इसके बावजूद ग्रामीण रूटों पर बस दिखाई नहीं दी। बसों में भीड़ को देखते हुए कई महिलाओं ने निजी वाहनों का सहारा लिया। ग्रामीण क्षेत्रों में बसों की कमी के चलते निजी वाहन चालकों ने चांदी काटी।
सीट को लेकर भिड़े युवक
दिल्ली से सोनीपत आ रही रोडवेज बस में सीट को लेकर मां-बेटे का एक युवक के साथ झगड़ा हो गया। इसके बाद उस लड़के ने अपने साथियों को बस अड्डे पर बुला लिया। बस के रुकते ही उसके साथियों ने युवक को पकड़ लिया। जिस पर बस अड्डे पर तैनात पुलिस कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और उनसे मामले की जानकारी लेकर सुलह कराई।
बस अड्डे पर तैनात रही पुलिस
रक्षाबंधन के मौके पर महिला सुरक्षा के मद्देनजर बस अड्डे पर दिनभर पुलिसकर्मी भी तैनात रहे। भीड़ को देखते हुए परिवहन विभाग की ओर से बस अड्डे पर इंस्पेक्टर भी तैनात किए गए थे। हालांकि आरटीए की ओर से कोई भी कर्मचारी या अधिकारी नहीं पहुंचा। रोडवेज कर्मियों व इंस्पेक्टरों ने ही व्यवस्था संभाली। रक्षाबंधन पर्व पर परिवहन विभाग की ओर से 215 बसें चलाई गई थी। बसों में ज्यादा भीड़ होने के चलते लोगों को बसों की छत पर बैठकर यात्रा करने को मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन


रक्षाबंधन पर्व पर महिला यात्रियों की सुविधा के लिए 215 बस चलाई गई । सोनीपत-बहादुरगढ़ रूट पर निजी बस परिचालक द्वारा महिलाओं से किराया वसूलने की शिकायत मिली थी। परिचालक को कड़ी चेेतावनी दी गई है। दिनभर में रोडवेज बसों में करीब दस हजार महिलाओं ने यात्रा की है।
-जोगेंद्र सिंह रावल, जीएम रोडवेज सिोनीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें