फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालेजों में पहली मेरिट लिस्ट पर आज से एडमिशन, फीस भरने को तीन दिन मिलेंगे, सैंकड़ों छात्रों की परेशानी बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
कॉलेजों में पहली मेरिट लिस्ट पर एडमिशन आज से, फीस भरने के लिए तीन दिन मिलेंगे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। कालेजों में एडमिशन के लिए नोटिस बोर्ड पर सोमवार को पहली मेरिट लिस्ट लगेगी। लिस्ट में जगह बनाने वाले छात्रों को फीस भरने के लिए तीन दिन का समय मिलेगा और उनके फीस भरते ही दाखिला पक्का हो जाएगा। वहीं एडमिशन की प्रक्रिया में सैकड़ों छात्रों को झटका लगा है, क्योंकि ऐसे काफी छात्र रह गए हैं जो निर्धारित समय में अपने प्रमाण पत्रों की जांच कॉलेज में नहीं करा सके। रजिस्ट्रेशन करा चुके ऐसे छात्रों को पहली व दूसरी मेरिट लिस्ट में जगह नहीं मिलेगी, बल्कि उनको केवल उस स्थिति में मौका दिया जाएगा जब किसी कॉलेज में सीट खाली रह जाएगी। इस तरह अच्छे अंक लाने के बावजूद वह एडमिशन की दौड़ में पिछड़ गए हैं।
उच्चतर शिक्षा विभाग ने कालेजों में एडमिशन के लिए शेड्यूल जारी किया था। जिसके तहत 6 जून से 22 जून तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराए गए थे। इसके बाद 23 जून को कालेज स्तर पर पहली सामान्य मेरिट लिस्ट जारी हो गई थी और 25 जून तक उस लिस्ट के आधार पर छात्रों के प्रमाण पत्र जांचने का समय रखा गया था। जिससे 29 जून को पहली मेरिट लिस्ट जारी हो सके। लेकिन उच्चतर शिक्षा विभाग ने छात्रों की सुविधा को देखते हुए प्रमाण पत्र जांचने का समय 29 जून तक बढ़ा दिया था और पहली मेरिट लिस्ट कालेजों के नोटिस बोर्ड पर 2 जून को लगाने की बात कही गई थी। इसके बावजूद भी जिले के लगभग 500 ऐसे छात्र हैं जो 29 जून तक कालेजों में जाकर अपने प्रमाण पत्रों की जांच नहीं करा सके। इसका सबसे बड़ा कारण बताया जा रहा है कि उनके पास समय से सूचना ही नहीं पहुंच सकी कि उनका कालेज स्तर पर तैयार की गई लिस्ट में नंबर आ गया है और उनको अपने कागजों की जांच कराने कालेज जाना है। उन छात्रों को उस समय पता चला जब 29 जून के दिन ही उनके पास मोबाइल पर मैसेज पहुंचा और किसी तरह भागकर कालेजों में गए। लेकिन उनके देरी से पहुंचने के कारण कागजों की जांच नहीं हो सकी। इस तरह अच्छे अंक होने के बावजूद वह एडमिशन की प्रक्रिया में पिछड़ गए। अब ऐसे छात्रों को उस परिस्थिति में मौका मिल सकता है, जब कालेजों में मेरिट लिस्ट की एडमिशन प्रक्रिया खत्म होने पर सीट खाली रह जाएगी। अगर कालेजों में सीट खाली नहीं रहती है तो एडमिशन का मौका उनके हाथ से निकल जाएगा। वहीं पहली मेरिट लिस्ट की दाखिला प्रक्रिया पूरी होने के तीन दिन बाद दूसरी मेरिट लिस्ट की प्रक्रिया शुरू होगी। जिसमें पहले कालेज की ओर से तैयार लिस्ट के आधार पर छात्रों के कागजों की जांच होगी और उसके बाद उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से दूसरी मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
ऐसे काफी छात्र हैं, जिनका रजिस्ट्रेशन हो चुका था और वह अपने कागजों की जांच कालेज में समय पर नहीं करा सके। उनके अच्छे नंबर होने के बावजूद एडमिशन में पिछड़ना पड़ रहा है। जबकि ऐसे अच्छा पढ़ने वाले छात्रों को मेरिट लिस्ट में मौका मिलना चाहिए। उनको पहली मेरिट लिस्ट में मौका नहीं मिलता है तो दूसरी में जरूर मिलना चाहिए। क्योंकि पहली मेरिट लिस्ट सोमवार को कालेज के नोटिस बोर्ड पर लग जाएगी और उसके आधार पर तीन दिन के अंदर छात्रों को फीस जमा करनी होगी।
- पंकज जैन, नोडल ऑफिसर ऑनलाइन एडमिशन हिंदू गर्ल्स कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें