फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में कांग्रेस का नेतृत्व बदलेगा, फैसला लेगा हाईकमान: जयतीर्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में कांग्रेस का नेतृत्व बदलेगा, फैसला लेगा हाईकमान: जयतीर्थ
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। राई से कांग्रेस विधायक जयतीर्थ दहिया ने शुक्रवार को कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत से मुलाकात की। यहां दोनों नेताओं के बीच प्रदेश के राजनीतिक हालात पर चर्चा हुई व आगे की रणनीति पर भी मंथन किया गया। वहीं प्रदेश में भाजपा सरकार की वजह से बन रहे हालातों पर भी चर्चा की गई। विधायक जयतीर्थ दहिया ने महासचिव अशोक गहलोत से प्रदेश का नेतृत्व मजबूत हाथों में देने की वकालत की। उन्होंने प्रदेश में जातीय समीकरण से लेकर नेतृत्व क्षमता के मुद्दे के बारे में राष्ट्रीय महासचिव को बताया। जयतीर्थ दहिया ने बताया कि बातचीत बेहद सकारात्मक रही है। उन्हें भरोसा दिया गया है कि जल्द ही जनता की आशा के अनुरूप फैसला आएगा और प्रदेश संगठन में भी बदलाव हो रहा है। ताकि 2019 को लेकर कांग्रेस को प्रदेश में मजबूती दी जा सके। विधायक दहिया का कहना है कि जल्द ही कांग्रेस का नेतृत्व प्रदेश में बदलेगा, जनता की भावना के हिसाब से हाईकमान फैसला लेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की मौजूदा प्रदेश सरकार के सामने कांग्रेस ही एकमात्र विकल्प है और इसके लिए संगठन को मिलकर लड़ने की जरूरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें