फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत मस्तान टीम की जीत के साथ हुआ हॉकी लीग प्रतियोगिता का आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत।
औद्योगिक क्षेत्र स्थित हॉकी मैदान में शुरू हुई हॉकी लीग प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में सोनीपत मस्तान टीम ने जीत दर्ज की। उद्घाटन मैच सोनीपत मस्तान तथा सोनीपत बुल्स की टीम के बीच हुआ, जिसमें मस्तान टीम ने बुल्स टीम को 4-2 के अंतर से हराया। मैच के पहले हॉफ में सोनीपत मस्तान ने 2-1 से बढ़त बना ली, जिसे अंत तक कायम रखा। दूसरे हाफ में भी दो गोल करते हुए लीड को बढ़ा लिया। दूसरे हाफ में बुल्स टीम एक ही गोल कर पाई। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्यातिथि भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव जैन व विशिष्टातिथि सतीश राज देशवाल, उत्तर रेलवे के डिप्टी चीफ इंजीनियर राजबीर बधवार, प्रोफेसर सुभाष दहिया ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन

भाजपा नेता राजीव जैन ने कहा कि खेलों व खिलाड़ियों के लिए हरियाणा सरकार ने बेहतरीन खेल नीति बनाई है। औद्योगिक क्षेत्र के हॉकी मैदान में लड़कियों को हॉकी में आगे बढ़ाने का कार्य कुशलतापूर्वक किया जा रहा है, जिसके लिए अर्जुन अवार्डी खिलाड़ी प्रीतम सिवाच बधाई की पात्र हैं। मन्नत ग्रुप के सहयोग से आयोजित इस प्रतियोगिता के पहले दिन भाजपा नेत्री किरणबाला, सुनीता लोहचब, कुलदीप सिवाच, एडवोकेट अरविंद तोमर, पूर्व हॉकी खिलाड़ी राजेश चौहान, अजय सरोहा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन


सोनीपत मस्तान की जीत के साथ हॉकी लीग का आगाज
उद्घाटन मैच में मस्तान टीम ने बुल्स टीम को 4-2 के अंतर से हराया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें